world-news

ईरान का 'आंख के बदले आंख' ऑपरेशन! खाड़ी देशों में US एयरबेस पर हमला, पैट्रियट एयर डिफेंस पूरी तरह तबाह

July 13, 2026

ईरान की सरकारी नूर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान सेना और IRGC ने इन ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. ईरान के सैन्य अधिकारी से इस रिपोर्ट को बताया जा रहा है.

Written By : कार्तिक सागर समाधिया |  Updated at : 13 Jul 2026 08:09 PM (IST)

Preferred Sources

Iran eye for an eye operation US airbase Gulf region attacked Patriot air defense system destroyed ईरान का 'आंख के बदले आंख' ऑपरेशन! खाड़ी देशों में US एयरबेस पर हमला, पैट्रियट एयर डिफेंस पूरी तरह तबाह

ईरान ने खाड़ी देशों में यूएस एयरबेस को निशाना बनाया है.

ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बुरी तरह तबाह कर दिया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने सोमवार को दावा किया, उसने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है. ईरान की तरफ से बहरीन, जॉर्डन, और कुवैत पर हमला किया. तीन स्टेज वाला मिसाइल और ड्रोन ऑपरेशन चलाया. 

ईरान ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए

ईरान की सरकारी नूर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान सेना और IRGC ने इन ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. ईरान के सैन्य अधिकारी से इस रिपोर्ट को बताया जा रहा है. साथ ही कहा है कि यह ऑपरेशन ईरान पर लगातार हो रहे यूएस हमलों के जवाब में शुरू किया. 48 घंटे दुश्मन गतिविधि पर नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गई. 

⚡BREAKING: Iran's IRGC says it has “completely destroyed” fuel tanks and Patriot air defence systems and a strategic FPS radar system at two Kuwaiti air bases, and it targeted several facilities at Sheikh Isa Air Base in Bahrain.#Irán #IranWar‌ #pakistán #Pakistan #Kuwaitpic.twitter.com/uhjrq4RVTC

— Iran Flash News (@FlashWireNews) July 13, 2026

IRGC ने कहा है कि इस ऑपरेशन में कुवैत के दो एयरबेस पर पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, फ्यूल टैंक और एक रणनीतिक यूएस एयरबेस को निशाना बनाया. उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है. ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, Eye for An Eye यानी आंख के बदले आंख के नाम पर ऑपरेशन यूएस के हमलों पर जवाबी कार्रवाई थी. इनकी फिलहाल पुष्टी नहीं की जा सकी है.

शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश

तीन स्टेज में चलाया ईरान ने Eye for An Eye सैन्य ऑपरेशन

IRGC के मुताबिक, पहले स्टेज में मिसाइलों और ड्रोन से जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस को निशाना बनाया. साथ ही अमेरिका पर अपने ट्रैकिंग सिस्टम बंद करने, गैर कानूनी तरीके से यात्रा करने और नेविगेशन को खतरे में डालने का आरोप लगाया है. 

दूसरी स्टेज में बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर हमला किया. तीसरी स्टेज में कुवैत पर हमला किया गया. यह अली सलेम एयरबेस को निशाना बनाया गया. फ्यूल टैंक और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया. अहमद अल जाबेर एयरबेस पर FPS रडार सिस्टम को तबाह कर दिया गया. यह हमले एयरोस्पेस फोर्स की तरफ से किए गए. साथ ही अमेरिका को हॉर्मुज को लेकर चेतावनी भी जारी की है. ईरान ने कहा है कि इन इलाकों में हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा. 

यह भी पढ़ेंः Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी

नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

Read More

Published at : 13 Jul 2026 08:09 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola