UPTET 2026 Cut Off: यूपीटीईटी के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जानिए पास होने के लिए 18 लाख कैंडिडेट्स में से किसे कितने पासिंग मार्क्स चाहिए।
UPTET Result 2026 Scorecard: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(UPTET) की परीक्षा में शामिल हुए 18 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) गुरुवार या शुक्रवार किसी भी वक्त अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर रिजल्ट का लिंक लाइव कर सकता है। लेकिन रिजल्ट देखने से पहले छात्रों के बीच सबसे बड़ा कन्फ्यूजन 'पासिंग मार्क्स' (Passing Marks) को लेकर है। कई छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि उन्हें पास होने के लिए 82 नंबर चाहिए या 90 नंबर? खासकर EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) वाले छात्र सबसे ज्यादा डाउट में हैं। आइए जानते हैं कि UPESSC का गणित क्या है और रिजल्ट देखने के बाद आपको आगे क्या करना होगा...
UPTET Result 2026 कब आएगा?
यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 6 अगस्त 2026 को या अगस्त के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि, UPESSC ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए उम्मीदवारों को सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करना चाहिए।
यूपीटीईटी 2026: इस बार कितने उम्मीदवारों ने दी परीक्षा?
कुल आवेदन: 19,94,661
परीक्षा देने वाले उम्मीदवार: 17,70,714
पेपर-1 (प्राइमरी): 7,13,659 उम्मीदवार
पेपर-2 (अपर प्राइमरी): 10,57,055 उम्मीदवार
UPTET 2026 पास होने के लिए किसे कितने नंबर चाहिए?
UPTET का पेपर कुल 150 नंबर का होता है और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। यानी गलत जवाब देने पर नंबर नहीं कटता है। बोर्ड ने हर कैटेगरी (वर्ग) के लिए पास होने की एक सीमा तय की है।
जनरल (General) और EWS
अगर आप सामान्य वर्ग या EWS कैटेगरी में आते हैं, तो आपको पास होने के लिए 150 में से 60% नंबर यानी कम से कम 90 नंबर लाने होंगे। ध्यान रखें कि EWS वालों को नंबरों में कोई छूट नहीं मिली है, उन्हें भी 90 नंबर ही चाहिए।
OBC, SC, ST और PwD (दिव्यांग)
अगर आप इन आरक्षित वर्गों में आते हैं, तो आपको पास होने के लिए 55% नंबर यानी कम से कम 82 नंबर लाने होंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके नंबर इस लिमिट से 1 भी कम आते हैं, तो आपके रिजल्ट पर 'Not Qualified' (फेल) लिखा आएगा।
UPTET रिजल्ट कैसे चेक करें?
- UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in खोलें।
- होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर डालें।
- जन्मतिथि या पासवर्ड भरें।
- कैप्चा डालकर सबमिट कर दें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।
UPTET 2026: रिजल्ट देखने के लिए कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- एप्लिकेशन नंबर (अगर मांगा जाए)
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- पासवर्ड
- कैप्चा
UPTET स्कोरकार्ड में क्या-क्या लिखा होगा?
क्या UPTET पास करते ही सरकारी नौकरी मिल जाएगी?
नहीं। यह बात हर उम्मीदवार को समझनी चाहिए कि UPTET सिर्फ पात्रता (Eligibility) परीक्षा है। UPTET पास करने के बाद आप उत्तर प्रदेश में आने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य बन जाते हैं। अंतिम चयन संबंधित भर्ती परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेरिट के आधार पर होता है।
UPTET सर्टिफिकेट कितने साल तक मान्य रहेगा?
अब UPTET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम है। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद केवल सर्टिफिकेट की वैधता खत्म होने की वजह से दोबारा UPTET देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद जब भी यूपी में प्राइमरी या अपर-प्राइमरी स्कूलों में सरकारी टीचर की वैकेंसी निकलेगी, तब आपको 'सुपर टेट' (Super TET) की परीक्षा देनी होगी। उसी की मेरिट से आपको नौकरी मिलेगी।
UPTET Result 2026 से जुड़ी 5 जरूरी FAQs
UPTET Result 2026 कब आएगा?
फिलहाल आयोग ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है।
यूपीटीईटी में जनरल उम्मीदवार को पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
जनरल (UR) उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक लाने होंगे।
UPTET में OBC, SC, ST और PwD उम्मीदवार कितने नंबर पर पास होंगे?
इन कैटेगरी के उम्मीदवारों को 82 अंक (55%) या उससे ज्यादा नंबर लाने होंगे।
UPTET पास करने के बाद क्या सीधे सरकारी शिक्षक बन जाएंगे?
नहीं। UPTET केवल पात्रता परीक्षा है। इसके बाद संबंधित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया या सुपर टेट में शामिल होना होगा।
UPTET सर्टिफिकेट कितने साल तक मान्य रहेगा?
UPTET पात्रता प्रमाणपत्र लाइफटाइम (Lifetime Validity) मान्य रहेगा।