एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 25, 2026, 08:43 PM IST
UPTAC Round 2 Seat Allotment Result 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) 2026 के दूसरे चरण के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जारी कर दिया है।
![]()
UPTAC राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026
UPTAC Round 2 Seat Allotment Result 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC) 2026 के दूसरे चरण के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इस लेटर में आपको अलॉट हुए संस्थान (कॉलेज) और ब्रांच (कोर्स) का पूरा विवरण मिल जाएगा।
UPTAC राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे चेक करें
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले UPTAC की आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए UPTAC Round 2 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करें।
4. आपकी स्क्रीन पर अलॉटेड कॉलेज और कोर्स की जानकारी दिख जाएगी।
5. अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी प्रिंट करवाकर रख लें।
अलॉटमेंट के बाद क्या करें: फ्रीज, फ्लोट और विड्रॉल का गणित
सीट अलॉट होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन पोर्टल से इनमें से एक विकल्प चुनना होगा:
फ्रीज (Freeze) विकल्प: यदि आप मिली हुई सीट और ब्रांच से पूरी तरह संतुष्ट हैं और इसी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो 'फ्रीज' ऑप्शन चुनें। इसके बाद आप आगे के काउंसलिंग राउंड में भाग नहीं ले सकेंगे।
फ्लोट (Float) विकल्प: अगर आपको मिली सीट पसंद है लेकिन आप अगले राउंड में और बेहतर कॉलेज या ब्रांच की उम्मीद कर रहे हैं, तो 'फ्लोट' ऑप्शन चुनें। इसमें आपकी वर्तमान सीट सुरक्षित रहेगी और आप अपग्रेडेशन के दौर में बने रहेंगे।
विड्रॉल (Withdraw) विकल्प: यदि आप UPTAC प्रक्रिया से बाहर होना चाहते हैं और एडमिशन नहीं लेना चाहते, तो तय समय सीमा के अंदर 'विड्रॉल' ऑप्शन चुनकर अपनी सीट छोड़ सकते हैं।
UPTAC के जरिए किन कोर्सेज में मिलता है एडमिशन?
AKTU द्वारा आयोजित UPTAC काउंसलिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी संबद्ध इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के अलावा कई राज्य विश्वविद्यालयों में यूजी और पीजी कोर्सेज में दाखिला दिया जाता है। इसमें बी.टेक, बी.फार्म, बी.आर्क और एमबीए जैसे कोर्सेज शामिल हैं। प्रवेश मुख्य रूप से JEE Main, CUET UG, CUET PG और NATA के स्कोर कार्ड के आधार पर दिया जाता है।
टाइम पर फीस भुगतान है जरूरी
अगर आपको कोई सीट अलॉट हुई है और आप 'फ्रीज' या 'फ्लोट' में से कोई भी विकल्प चुनते हैं, तो आपको पोर्टल पर तय समय सीमा के भीतर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी। यदि आप यह फीस जमा नहीं करते हैं, तो आपकी अलॉटेड सीट अपने आप निरस्त हो जाएगी और आप आगे के काउंसलिंग राउंड से भी बाहर हो सकते हैं।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article