
UPSSSC ने जारी किया PET नोटिफिकेशनImage Credit source: PTI
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही प्रदेश के अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. PET परीक्षा यूपीएसएसएससी की कई प्रमुख भर्तियों में आवेदन करने के लिए अनिवार्य होती है. आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 8 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
आयोग ने 1 अगस्त 2026 को इसकी घोषणा की. यह परीक्षा राज्य की कई सरकारी भर्तियों जैसे लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), असिस्टेंट अकाउंटेंट और एक्स-रे टेक्नीशियन समेत अन्य पदों के लिए पहली एलिजिबिलिटी परीक्षा मानी जाती है.
फीस कितनी है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 185 रुपये फीस देनी होगी, जिसमें आवेदन फीस और प्रोसेसिंग फीस दोनों शामिल हैं. एससी और एसटी वर्ग के लिए यह फीस 95 रुपये रखी गई है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को केवल 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा.
एलिजिबिलिटी क्या है?
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग, पूर्व सैनिक, खिलाड़ियों और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 1 सितंबर 2026 तय की गई है. अहर आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह जाती है तो उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक उसमें करेक्शन कर सकेंगे.
परीक्षा का पैटर्न
PET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक सही आंसर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत आंसर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी. इसलिए अभ्यर्थियों को आंसर देते समय सावधानी बरतनी होगी.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More