UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 अगस्त में होगी. प्रीलिम्स पास उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और परीक्षा से पहले जरूरी जानकारी जांचनी होगी.
Written By : एबीपी लाइव | Edited By: Sanjana Singh | Updated at : 10 Aug 2026 10:07 PM (IST)

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026
Source : pexels
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये खबर खास साबित हो सकता है. बता दें कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPSC मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है, यानी परीक्षा शुरू होने से करीब एक से दो हफ्ते पहले. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में पास हो चुके हैं, वही मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे समय पर डाउनलोड कर सकें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बहुत आसान है. सबसे पहले उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर “ई-एडमिट कार्ड” या “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद वहां दिए गए विकल्पों में से Civil Services (Main) Examination 2026 को चुनना होगा. अगले पेज पर उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाना होगा. सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा. इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी गई होगी.
यह भी पढ़ेंः नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
डाउनलोड करने के बाद ध्यान रखें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहला काम यह है कि उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें, जैसे नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख. अगर किसी भी तरह की गलती नजर आए, तो तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए ताकि परीक्षा से पहले उसे ठीक किया जा सके. परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ-साथ एक वैध ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट भी साथ ले जाना जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम एक घंटा पहले पहुंच जाएं, ताकि किसी भी आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Published at : 10 Aug 2026 10:01 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola