UPSC Interview Questions: UPSC इंटरव्यू में पूछे गए ये ट्रिकी सवाल आपको भी उलझा सकते हैं! जानिए ऐसे सवालों के जवाब, जहां ज्ञान से ज्यादा Presence of Mind और कॉमन सेंस काम आता है।
UPSC Interview Tricky Questions: यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान ऐसे सवालों का मकसद हमेशा कैंडीडेट्स से कोई हार्ड मैथमेटिकल आंसल निकलवाना नहीं होता। कई बार बोर्ड ऐसा सवाल पूछता है जिसका जवाब सामने की कंडीशन्स को ध्यान से देखने और सोचने पर मिलता है। कैंडीडेट अगर सवाल सुनते ही कोई कहानी गढ़ने लगे, तो वह फंस सकता है। वहीं अगर वह हर शब्द को ध्यान से पढ़े, मौजूद फैक्ट को अलग करे और फिर सबसे सिंपल संभावित कारण तलाशे, तो बेहतर आंसर हो सकता है। इस तरह के सवालों में presence of mind, observation, logical reasoning, common sense और pressure handling मेन होते हैं। एक ही सवाल के एक से ज्यादा तार्किक आंसर संभव हो सकते हैं। इसलिए इंटरव्यू में सिर्फ आंसर बताना ही नहीं, बल्कि सामने वाले को यह समझाना भी जरूरी होता है कि आप उस आंसर तक कैसे पहुंचे। नीचे देखिए कुछ ट्रिकी सवाल और उनके जवाब -
सवाल: आप एक कमरे में घुसते हैं और देखते हैं कि फर्श पर पानी और कांच के टुकड़े पड़े हैं। पास में एक मरी हुई मछली है। क्या हुआ होगा?
जवाब - सबसे संभावित जवाब है- मछली एक कांच के फिश टैंक या एक्वेरियम में थी, जो गिरकर टूट गया।
अब समझते हैं कैसे -
फर्श पर पानी है।
फर्श पर कांच के टुकड़े हैं।
पास में मरी हुई मछली है।
इन तीनों चीजों को जोड़ने पर सबसे सिंपल रिजल्ट निकलता है कि कमरे में एक कांच का एक्वेरियम था। वह किसी वजह से गिर गया या टूट गया। एक्वेरियम टूटने के बाद उसका पानी फर्श पर फैल गया और मछली पानी से बाहर आ गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
इस सवाल को सॉल्व करने की ट्रिक क्या है?
ट्रिक यह है कि सवाल में कहीं भी एक्वेरियम शब्द नहीं दिया गया है। आपको उपलब्ध इशारों-संकेतों से गायब इन्फॉर्मेशन का अनुमान लगाना है। यहां सबसे जरूरी बात है- बहुत ज्यादा दिमाग लगाने, सोचने करने की जरूरत नहीं है। जैसे- यह दिमाग लगाना कि कमरे में बाढ़ आ गई थी या किसी ने जानबूझकर मछली को मार दिया, आदि। कोशिश करें जो संकेत मिल रहे हैं, उनके अराउंड पॉसिबल थिकिंग करें।
सवाल का उत्तर होगा - “सबसे संभावित कारण यह है- कमरे में रखा कांच का एक्वेरियम टूट गया। उसके टूटने से पानी बाहर फैल गया और मछली पानी से बाहर आने के कारण मर गई।”
सवाल: एक आदमी तेज बारिश में बिना छतरी के चलता रहा, फिर भी उसके बाल गीले नहीं हुए। ऐसे कैसे हुआ?
जवाब: वह गंजा था। उसके सिर पर बाल ही नहीं थे, इसलिए बाल गीले होने का सवाल नहीं उठता।
सिंपल ट्रिक: सवाल में यह मान लिया जाता है कि इंसान के बाल जरूर होंगे। यही अनुमान को सही दिशा में पकड़ना है।
सवाल: अंधेरे कमरे में मोमबत्ती, लालटेन और गैस स्टोव रखा है। आपके पास एक माचिस है। सबसे पहले क्या जलाएंगे?
जवाब: माचिस।
सिंपल ट्रिक: लोग मोमबत्ती या लालटेन के बारे में दिमाग लगाने लगते हैं, जबकि उन्हें कुछ भी जलाने से पहले माचिस जलानी पड़ेगी।
सवाल: एक साल में कितने महीनों में 28 दिन होते हैं?
जवाब: 12 महीने। क्योंकि हर महीने में कम से कम 28 दिन होते हैं।
सिंपल ट्रिक: इस तरह के सवाल को सुनकर लोगों के दिमाग में सबसे पहले फरवरी आता है।
सवाल: आपके पास 5 सेब हैं। आपने उनमें से 2 उठा लिए। आपके पास कितने सेब हैं?
जवाब: 2 सेब। क्योंकि सवाल पूछा जा रहा है कि आपने कितने सेब उठाए, मतलब जो आपने उठाए वे आपके पास हैं।
सिंपल ट्रिक: कैंडीडेट अक्सर 5−2 = 3 कर देते हैं और यहीं पर फंस जाते हैं।
सवाल: एक ट्रेन दिल्ली से मुंबई जा रही है। ट्रेन के ड्राइवर का नाम कैसे पता करेंगे?
जवाब: ड्राइवर से उसका नाम पूछ सकते हैं।
सिंपल ट्रिक: सवाल में कोई कठिन तकनीकी जानकारी नहीं मांगी गई है। सबसे सीधा रास्ता चुनना है।
सवाल: एक मुर्गा भारत-पाकिस्तान सीमा पर अंडा देता है। क्या आप बता सकते हैं अंडा किस देश का होगा?
जवाब: किसी देश का नहीं, क्योंकि मुर्गा अंडा नहीं देता।
सिंपल ट्रिक: सवाल में “मुर्गा” शब्द को नजरअंदाज करके लोग सीमा और देश के बारे में तत्काल बताने लग जाते हैं।
सवाल: डॉक्टर ने 3 गोलियां दीं और कहा- हर आधे घंटे में एक गोली खानी है। सभी गोलियां खत्म करने में कितना समय लगेगा?
जवाब: 1 घंटा। मान लीजिए पहली गोली अभी खाई। दूसरी 30 मिनट बाद और तीसरी 60 मिनट बाद। इसलिए कुल समय 1 घंटा होगा।
सिंपल ट्रिक: जवाब बताने की जल्दबाजी में कैंडीडेट 1.5 घंटे सोच लेते हैं।
सवाल: एक शख्स अपनी विधवा पत्नी की बहन से शादी करना चाहता है। क्या वह कर सकता है?
जवाब: नहीं, क्योंकि “विधवा पत्नी” का मतलब है- उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन इस पहेली का अपेक्षित ट्रिक आंसर यह है कि अगर वह शख्स विधवा पत्नी की बात कर रहा है, तो वह स्वयं जीवित पति के रूप में उस पत्नी का पति नहीं हो सकता।
सिंपल ट्रिक: सवाल की भाषा और संबंधों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Calendar Trick: 30 सेकंड में हल करें 5 Monday और 5 Tuesday वाला सवाल
सवाल: एक कमरे में 10 लोग हैं। हर शख्स बाकी हर शख्स से सिर्फ एक बार हाथ मिलाता है। कुल कितने हाथ मिलेंगे?
जवाब: 45। क्योंकि हर इंसान बाकी 9 लोगों से हाथ मिलाता है। इससे 10 × 9 = 90 मिलता है, लेकिन हर हैंडशेक 2 लोगों के बीच है और 2 बार गिना गया है।
इसलिए: 90 ÷ 2 = 45
सिंपल ट्रिक: एक ही हैंडशेक को 2 बार गिनने से बचना है।
सवाल: एक इंसान रोज लिफ्ट से 10वीं मंजिल तक जाता है। लेकिन लौटते समय लिफ्ट से केवल 7वीं मंजिल तक जाता है और बाकी 3 मंजिल सीढ़ियों से उतरता है। क्यों?
जवाब: वह व्यक्ति 7वीं मंजिल के बाद लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहता या किसी विशेष कारण से सीढ़ियों से उतरता है। लेकिन इस पहेली का सही उत्तर उल्टा होता है - शख्स छोटी कद-काठी का होता है और वह 10वीं मंजिल का बटन नहीं दबा पाता। इसलिए वह उपलब्ध ऊंचे बटन तक पहुंचकर बाकी दूरी सीढ़ियों से तय करता है।
सिंपल ट्रिक: पहेली के शब्दों और उसके अंतर को पहचानना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- IQ Test: बारिश में बिना छाता चला आदमी, बाल नहीं हुआ गीला-क्यों? UPSC का मजेदार सवाल, जवाब जानकर मुस्कुरा देंगे आप
ट्रिकी रीजनिंग सवाल सॉल्व करने का बेस्ट फॉर्मूला
1. सवाल को शब्दशः पढ़ें - सवाल में जो लिखा है, सिर्फ उसी को फैक्ट मानें। अपनी तरफ से यह ना मान लें कि कोई चीज मौजूद है।
2. Hidden Assumption पकड़ें - खुद से पूछें: “मैं इस सवाल में क्या मानकर चल रहा हूं, जो वास्तव में लिखा नहीं है?” यही अक्सर ट्रिक होती है।
3. सभी Clues को जोड़ें - मसलन पानी + कांच + मरी मछली = टूटा हुआ एक्वेरियम। अलग-अलग संकेतों को देखने के बजाय उन्हें एक साथ जोड़कर देखें।
4. सबसे सरल Explanation चुनें : अगर 25 जवाब संभव हैं तो पहले कम assumptions वाला सबसे सामान्य और तार्किक जवाब चुनें।
इसे सरल भाषा में Occam's Razor का थॉट कह सकते हैं, जबरदस्ती के पेंच से बचना चाहिए।
5. उत्तर के साथ Reason जरूर बताएं: सिर्फ यह न कहें कि “एक्वेरियम टूट गया।”
बेहतर उत्तर होगा: “सबसे संभावित कारण यह है कि कांच का एक्वेरियम गिरकर टूट गया। इसलिए पानी फर्श पर फैल गया और मछली पानी से बाहर आने के कारण मर गई।” इससे इंटरव्यू बोर्ड को आपका reasoning process (तर्क प्रक्रिया) दिखाई देता है।
एक लाइन में सिंपल फॉर्मूला
Read → Assumption हटाओ → Clues जोड़ो → Simple Explanation चुनो → Reason के साथ जवाब दो