UP TET 2026 OMR Sheet Row: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP TET) 2026 OMR शीट में गड़बड़ी की वजह से कई कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया था. ऐसे कैंडिडेट्स ने बीते दिनों UPESSC के प्रयागराज ऑफिस में पहुंचकर प्रदर्शन किया था. इस मामले में बड़ा अपडेट है. UPESSC ने UP TET 2026 OMR शीट गड़बड़ी मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है. UPESSC की तरफ से 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. तो वहीं UPESSC ने ऐसे भी प्रभावित कैंडिडेट्स से अपनी शिकायतें ईमेल करने को कहा है.
आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि UP TET 2026 OMR शीट में गड़बड़ी का मामला क्या है और इस वजह से कितने कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है. साथ ही UPESSC की तरफ से गठित कमेटी के बारे में जानते हैं.
26 अगस्त को जारी हुआ था UP TET 2026 रिजल्ट, 13 लाख हुए थे सफल
UPESSC ने 26 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP TET) 2026 का रिजल्ट जारी किया था. इसमें 13 लाख से अधिक कैंडिडेट्स सफल हुए थे, जबकि 17 लाख से अधिक कैंडिडेट्स 2 से 4 जुलाई तक आयोजित हुए UP TET 2026 में शामिल हुए थे. UPESSC की तरफ से साझा किए डेटा के अनुसार UP TET पेपर 1 में 5,71,435 और पेपर 2 में 7,59,513 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.
OMR शीट में गड़बड़ी की वजह से 50 हजार कैंडिडेट्स का रिजल्ट रूका
असल में UPESSC ने बीते दिनों बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के आवेदन निरस्त किए थे. UPESSC ने एग्जाम की OMR शीट में गड़बड़ी के बाद कैंडिडेट्स के आवेदन निरस्त किए हैं. एक आंकड़े के अनुसार 60 हजार से अधिक आवेदन निरस्त किए गए थे, जिसमें 50 हजार आवेदन UP TET 2026 के निरस्त किए गए.
UPESSC ने बीते दिनों बताया था कि OMR शीट में रोल नंबर भरने में हुई गलती समेत भाषा विकल्प या अनिवार्य कॉलम में गोले गलत भरने के कारण आवेदन निरस्त किए गए. इसके साथ ही ऊपर या नीचे या गोले खाली छोड़ने की वजह से आवेदन निरस्त किए गए. असल में इस साल UPESSC ने कंप्यूटर साफ्टवेयर के माध्यम से OMR शीटों का मूल्यांकन किया था. जिस कारण बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त हुए हैं.
कैंडिडेट्स मैनुअल OMR शीट की जांच करने की कर रहे हैं मांग
UP TET आवेदन निरस्त हुए प्रभावित कैंडिडेट्स का तर्क है कि रोल नंबर समेत जानकारियां तो सही भरी गई हैं, लेकिन गोले भरने में मामूली से गलती हुई है. इस वजह से आवेदन निरस्त करना ठीक नहीं है. कैंडिडेट्स मैनुअल तरीके से OMR शीट की जांच करने की मांग करते हुए रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं.
कई कैंडिडेट्स का कहना है कि वह आंसर-की से मिलान करने पर पास हो रहे हैं, लेकिन उनका रिजल्ट ही जारी नहीं किया गया है. यूपी में शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है. ऐसे में UP TET रिजल्ट जारी ना होने से ऐसे कैंडिडेट्स की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं.
UPESSC ने गठित की कमेटी, शिकायत ईमेल पर भेजने को कहा
इस पूरे मामले पर UPESSC एक्शन मोड में आ गया है. UPESSC ने कैंडिडेट्स की शिकायतों की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. UPESSC ने कहा है कि UP TET 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स कार्यालय पहुंचकर या डाक के माध्यम से OMR शीट से जुड़ी शिकायतें भेज रहे हैं.
विo संo 01/26 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रत्यावेदनों के निस्तारण हेतु गठित समीति के संबंध में विज्ञप्ति pic.twitter.com/pMpBGtfSJW
— UPESSC (@upesscprayagraj) September 1, 2026
UPESSC ने ऐसी सभी शिकायतें भेजने के लिए ईमेल ID जारी की थी, जिसके तहत कैंडिडेट्स upesscprayagraj@gmail के माध्यम से अपनी शिकायतें भेज सकते हैं.UPESSC ने कहा है कि कमेटी ऐसी सभी शिकायतों का निस्तारकरण कर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगी, जिस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More