UP T20 League: यूपी टी20 लीग के फाइनल मैच में मेरठ मेवरिक्स की टीम ने लखनऊ की टीम को हराकर ट्रॉफी उठाई. आइए जानते हैं जीतने के बाद रिकू सिंह की कप्तानी वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिले हैं.
UP T20 League: यूपी टी20 लीग के फाइनल मैच में मेरठ मेवरिक्स की टीम ने लखनऊ की टीम को हराकर ट्रॉफी उठाई. आइए जानते हैं जीतने के बाद रिकू सिंह की कप्तानी वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिले हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/07/rinku-singh-led-meerut-mavericks-won-up-t20-league-know-how-much-prize-money-they-received-2026-09-07-08-50-23.jpg)
रिंकू सिंह
UP T20 League: यूपी टी-20 लीग का फाइनल मुकाबला रविवार की रात लखनऊ फॉल्कंस और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला गया. ग्रैंड फिनाले में मेरठ की टीम ने शानदार खेल दिखाया और एकतरफा अंदाज में 94 रनों से जीत दर्ज कर ली. फाइनल मैच की बात करें, तो मेरठ के दिव्यांश जोशी ने सेंचुरी लगाई और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है. रिंकू सिंह की कप्तानी वाली टीम को इस जीत के बाद प्राइज मनी के तौर पर एक मोटी रकम मिली है. तो आइए आपको बताते हैं कि मेरठ मेवरिक्स टीम को ट्रॉफी जीतने के बाद प्राइज मनी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिले हैं.
मेरठ मेवरिक्स ने लखनऊ को फाइनल में 94 रन से हराया
— UP T20 League (@t20uttarpradesh) September 6, 2026
लखनऊ फॉल्कंस और मेरठ मेवरिक्स के बीच यूपी टी-20 लीग 2026 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ मेवरिक्स की टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. 20 ओवर में टीम ने मिलकर 203 रन बनाए, जिसमें सबसे बड़ा योगदान रहा टीम के सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने 40 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली.
दिव्यांश के अलावा मेरठ का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका. खुद कप्तान रिंकू सिंह तो महज 2 गेंद पर एक रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे और टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बोर्ड पर लगाए. नतीजन, 204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 16 ओवर ही सिमट गई और स्कोरबोर्ड पर महज 109 रन लगाए. नतीजन, रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स की टीम ने 94 रनों से फाइनल मैच को जीत लिया और ट्रॉफी उठाई.
मेरठ मेवरिक्स ने जीती हैं कितनी ट्रॉफी?
— UP T20 League (@t20uttarpradesh) September 6, 2026
मेरठ मेवरिक्स की टीम ने 6 सितंबर को लखनऊ की टीम को हराकर दूसरी ट्रॉफी उठाई. इस फ्रेंचाइजी ने पहला खिताब (2024) माधव कौशिक की कप्तानी में लीग का अपना पहला खिताब जीता था. वहीं, दूसरा खिताब 6 सितंबर 2026 को खेले गए शानदार फाइनल मुकाबले में रिंकू सिंह की कप्तानी में टीम ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों से करारी शिकस्त देकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
मेरठ मेवरिक्स को कितनी प्राइज मनी मिली?
— UP T20 League (@t20uttarpradesh) September 6, 2026
रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स की टीम ने फाइनल मैच में जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम कर लिया है. ऐसे में टीम को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली है. जी हां, खुद कप्तान रिंकू सिंह ने प्राइज मनी का चैक कलैक्ट किया. पूरी टीम ने मिलकर जीत का खूब जश्न मनाया और डांस भी किया.
ये भी पढ़ें: 7 चौके और 1 छक्का... शेर-ए-पंजाब टी20 कप में गरजा शुभमन गिल का बल्ला, भारतीय कप्तान ने खेली इतने रनों की तूफानी पारी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें