September 2, 2026 45 बार देखा गया
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में अपडेट आया है। होमगार्ड भर्ती में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है उनके लिए अब भर्ती की अगली प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यूपी होम गार्ड भर्ती के शारीरिक परीक्षा (PET) की तारीख़ें तय हो गई हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक PET की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी और 15 सितंबर 2026 तक चलेगी।

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: एआई)
अगर किसी कारण से परीक्षा दिए हुए समय पर पूरी नहीं हो पाती है तो 16 सितंबर को इसके लिए एक और दिन रखा गया है। इस दिन का इस्तेमाल प्रशासनिक कारणों, परीक्षा में देरी या किसी दूसरी समय या स्थिति में किया जा सकेगा।
लिखित परीक्षा का रिज़ल्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए चुना गया था उन्हें अब शारीरिक परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने कुल पदों की संख्या से करीब 2.6 गुना उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए बुलाया है।
PET शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए अपनी परीक्षा का तारीख़ का ध्यान रखना होगा। बोर्ड परीक्षा से ठीक सात दिन पहले चयनित उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इसे केवल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसका प्रिंट निकालकर परीक्षा के दिन साथ ले जाना जरुरी होगा।
चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए वही तारीख़, समय और परीक्षा केंद्र मिलेगा जो उनके एडमिट कार्ड में दिया होगा। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा की तारीख या केंद्र में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार ही तय समय और केंद्र पर पहुंचना होगा।
बता दें सबसे पहले होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। होमगार्ड की लिखित परीक्षा 25,26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। इसके बाद इसका परिणाम 28 जून 2026 को जारी किया गया। अब इसके शारीरिक प्रक्रिया की बारी है जो 8 सितंबर से होगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke