world-news

UP CM Yogi Janta Darshan Today: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनदर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं.. अफसरों को किया सचेत, कहा- ‘समस्या को लेकर दूसरी बार आए तो जवाबदेही तय’ | IBC24

October 5, 2026

UP CM Yogi Janta Darshan Today: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन में दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि जनता की उचित समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोई पीड़ित अपनी वास्तविक समस्या को लेकर दूसरी बार जनता दर्शन में पहुंचता है और उसकी समस्या का समाधान पहले नहीं हुआ है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित की संतुष्टि सरकार का मुख्य उद्देश्य है। यदि समस्या वास्तविक है और समय रहते उसका समाधान नहीं किया गया, तो इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

हर फरियादी से मिले मुख्यमंत्री

UP CM Yogi Janta Darshan Today: जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास जाकर एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से उनकी परेशानी के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को उनके मामलों के समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर फरियादी की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पीड़ित को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत लेकर बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सख्त रुख

जनता दर्शन के दौरान कुछ लोगों ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत भी मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी दबंग व्यक्ति ने गरीब या कमजोर व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा किया है तो जमीन को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को उसकी जमीन वापस दिलाने के साथ-साथ अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

UP CM Yogi Janta Darshan Today: सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न हो। सरकार का उद्देश्य लोगों को समय पर न्याय और राहत देना है। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी उचित शिकायतों का समाधान कराया जाएगा और प्रशासन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से काम करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

अचानक घर से गायब हुए 4 बच्चे, कुछ घंटे बाद सामने आया खौफनाक सच, जानकर पूरे इलाके में मचा कोहराम

न पैसा डूबने का डर, न भागदौड़! पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम घर बैठे देगी 4.5 लाख रुपये का ब्याज और सुरक्षा की गारंटी सरकार की