October 2, 2026

नेशनल डेस्कः दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों के जरिए दिल्ली को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा। विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली-दानापुर विशेष ट्रेन
रेलवे के अनुसार, अमृतसर-बरौनी-अमृतसर विशेष ट्रेन संख्या 04668 प्रत्येक रविवार को 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक संचालित होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04667 प्रत्येक मंगलवार को 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी।
नई दिल्ली-दानापुर विशेष ट्रेन संख्या 04090 का संचालन 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04089 प्रत्येक शनिवार को 3 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दानापुर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी।
प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन
प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन संख्या 04183 का संचालन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को होगा। यह ट्रेन प्रयागराज से दोपहर 3:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04184 प्रत्येक बुधवार को 21 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी।
नई दिल्ली-कामाख्या विशेष ट्रेन
दिल्ली-कामाख्या विशेष ट्रेन संख्या 04076 प्रत्येक शनिवार को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04075 प्रत्येक सोमवार को 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी।
नई दिल्ली-गया विशेष ट्रेन
नई दिल्ली-गया विशेष ट्रेन संख्या 04064 का संचालन 11 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04063 का संचालन 12 से 26 अक्टूबर तक होगा। रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में कुल 13-13 फेरे संचालित किए जाएंगे।
नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन
नई दिल्ली-पटना विशेष ट्रेन संख्या 04088 का संचालन 10 से 25 अक्टूबर तक रोजाना होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04087 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी।
वहीं, रेल प्रशासन ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों के संचालन से दिल्ली और विभिन्न राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सकती है।