Sep 08, 2026 03:16 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

UGC NET Re Exam 2026: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्जन के चलते NTA ने UGC NET री-एग्जाम के अभ्यर्थियों के लिए एडवाइजरी जारी कर समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र की ओर निकलने की सलाह दी है।

यूजीसी नेट री-एग्जाम 2026
UGC NET Re Exam 2026 Delhi Advisory: अगर आप 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में यूजीसी नेट (UGC NET) की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली के सभी अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने आगाह किया है कि 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेंगे, जिसके चलते आपको परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो सकती है।
ट्रैफिक पाबंदियों का मुख्य कारण
दिल्ली में BRICS Summit 2026 की तैयारियों और मोटर कारकेड रिहर्सल के कारण 8 सितंबर की रात से ही शहर के कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। शाम को होने वाली रिहर्सल और वीआईपी मूवमेंट की वजह से 9 और 10 सितंबर को कई सड़कें पूरी तरह बंद रहेंगी या भारी जाम की स्थिति बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने छात्रों को समय रहते सतर्क कर दिया है।
किन 3 विषयों के लिए हो रहा है री-एग्जाम?
हाल ही में यूजीसी नेट परीक्षा के 84 विषयों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। हालांकि, अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद तीन प्रमुख विषयों - इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में स्पेलिंग मिस्टेक और पुराने सवालों के दोहराव जैसी गलतियां पाई गईं। इसके बाद एनटीए ने इन तीनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया।
इंग्लिश : 9 सितंबर (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे)
कॉमर्स : 9 सितंबर (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे)
सोशियोलॉजी: 10 सितंबर (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे)
अभ्यर्थी परीक्षा के दिन इन बातों का रखें विशेष ध्यान
समय से पहले निकलें: ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपने परीक्षा केंद्र के लिए कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें।
रूट चेक करें: निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और गूगल मैप्स पर क्लियर रूट की जांच कर लें।
जरूरी डॉक्यूमेंट न भूलें: अपने साथ UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड और एक ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) जरूर ले जाएं।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि समय पर न पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी, इसलिए ट्रैफिक अपडेट का ध्यान रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स