- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra Etmadpur UGC Roll Back Protest | Police Clash & Students Scuffle
आगरा19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के संवई गांव में UGC के विरोध में शुक्रवार को करीब एक हजार युवा सड़क पर उतर आए। युवा ट्रैक्टरों से आगरा कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले थे, लेकिन गांव से करीब 200 मीटर आगे पुलिस और PAC ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया।
कलेक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पहले नोकझोंक हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गांव की तरफ खदेड़ दिया। दोपहर तक दोनों पक्ष आमने-सामने डटे रहे। पहले देखिये प्रदर्शन की 3 तस्वीरें...

UGC रोल बैक को लेकर पुलिस और युवाओं के बीच धक्का-मुक्की।

प्रदर्शनकारी युवाओं को खदेड़ते पुलिसकर्मी।

प्रदर्शनकारी युवाओं को पुलिस ने दौड़ाया।
अब विस्तार से पढ़िये... आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव संवई में लगभग एक हजार युवा UGC रोल बैक को लेकर गांव के बाहर सड़क पर आ गए। वे ट्रैक्टरों से आगरा कलेक्ट्रेट जा रहे थे। मगर, आगरा की तरफ आने वाली सड़क पर पहले से मौजूद पुलिस और पीएसी ने उन्हें रोक दिया। गांव से लगभग 200 मीटर ही आगे बढ़ पाए थे। पुलिस ने यहां बैरीकैडिंग और क्रेन लगाकर रास्ते को रोक दिया था। आगे न बढ़ने देने पर पहले तो युवाओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। इस बीच तीखी झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टर को रोकते पुलिसकर्मी।

एत्मादपुर के संवई गांव में UGC रोल बैक को लेकर सड़क पर उतरे युवा।
पुलिस ने दौड़ाए प्रदर्शनकारी जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। ये देखकर फोर्स एक्टिव हो गया और युवाओं को गांव की तरफ दौड़ा दिया। काफी देर तक खदेड़ने के बाद पुलिसकर्मी बैरियर पर लौट आए। इधर, एक फिर से एकजुट हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात फोर्स।
रास्तों पर बैरियर पुलिस ने आंवलखेड़ा और बरहन की तरफ से आगरा की ओर आने वाले मार्गों को बैरियर लगाकर रोक दिया। एत्मादपुर, कुबेरपुर, रामबाग समेत प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई किसान नेताओं को घरों में ही हाउस अरेस्ट कर दिया है।
जगह-जगह फोर्स तैनात है। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। इधर, प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टर भी सड़क किनारे खड़े हैं।
.