UG सेकेंड ईयर पूरक परीक्षा शेड्यूल जारी: 3 अगस्त तक जीवाजी विश्वविद्यालय ने मंगाए आवेदन; 3 दिन लेट फीस के साथ मौका - Gwalior News
July 12, 2026
ग्वालियर31 मिनट पहले
कॉपी लिंक
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक (यूजी) द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी (होम साइंस), बीबीए, बीसीए और बीटीएम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के नियमित, भूतपूर्व और प्राइवेट विद्यार्थी पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार, एबीसी आईडी के बिना किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर अपनी एबीसी आईडी दर्ज करनी होगी और उसकी कंप्यूटर जनित प्रति भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।
एबीसी आईडी के सत्यापन बाद ही फॉर्म भेजें महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की एबीसी आईडी का सत्यापन करने के बाद ही परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय को भेजें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य की होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क एमपी ऑनलाइन के निर्धारित कियोस्क के माध्यम से जमा करना होगा।
जीवाजी विश्वविद्यालय ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि वे विलंब शुल्क से बच सकें और परीक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी विशेष अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन कर सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें।
.
खबरें और भी हैं...
ग्वालियर-चंबल में बारिश पर ब्रेक, बढ़ेगी उमस: एक हफ्ते तक भारी बारिश के आसार नहीं, धूप और नमी से बढ़ेगी गर्मी
0:32
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर- लापरवाही पर 4 पशु चिकित्सा अधिकारी निलंबित: बिना अनुमति रहे गायब, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य भी नहीं किए पूरे
0:34
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर से लापता छात्र 11 दिन बाद हरियाणा में मिला: 'फ्री फायर' की लत में घर से छोड़ा था, अब होगी काउंसलिंग
कॉपी लिंक
शेयर
एयरफोर्स स्टेशन में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली: राइफल की नाल पेट और सीने के बीच सटाकर ट्रिगर दबाया, एक साथ चलीं 6 गोलियां