auto

TVS Orbiter vs Hero Vida: किस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और रेंज - hero vida vs tvs orbiter which electric is best in range price features charging power

September 5, 2026

TVS Orbiter vs Hero Vida: टीवीएस ऑर्बिटर और हीरो विडा में से अगर आप किसी एक को खरीदने का सोच ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब सिर्फ सिटी राइड के लिए लोग हैवी मोटरसाइकिल से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर को पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह है कि इनमें बार-बार पेट्रोल डलाने का खर्च नहीं उठाना पड़ता और इन्हें चलाना सस्ता पड़ता है। अगर आप भी एक ऐसी ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो सस्ती हो और अच्छे फीचर्स के साथ आती हो तो TVS Orbiter और Hero Vida आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

बैटरी और रेंज

TVS Orbiter में बड़ी फिक्स्ड बैटरी दी गई है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 86-158 किमी तक की रेंज दे सकता है जो रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों के लिए सही है। वहीं, Hero Vida में रिमूवेबल बैटरी मिलती है जिसे निकालकर आसानी से चार्ज किया जा सकता है और यह वेरिएंट के मुताबिक 90 से 187 किमी तक की रेंज देता है।

TVS Orbiter & Hero Vida Electric Scooter Specifications

Brand Model / Variant Battery Capacity Claimed Range (IDC) Charging / Battery Features
TVS Orbiter V1 (Base) 1.8 kWh 86 km 0–80% in ~2 hrs 20 mins
TVS Orbiter V2 (Long Range) 3.1 kWh 158 km Extended-range battery pack
Hero Vida VX2 Go (FB) 3.1 kWh 128 km Fixed Battery
Hero Vida VX2 Go 3.4 kWh 142 km Removable battery configuration
Hero Vida VX2 Go (RQ) 2.2 kWh 92 km Entry-level urban battery pack
Hero Vida VX2 Plus 3.4 kWh 142 km Mid-tier balanced setup
Hero Vida VX2 Plus 4.4 kWh (Dual Pack) 187 km Top-end removable dual batteries (2x 2.2 kWh) + 1kW charger

TVS Orbiter फीचर्स

TVS Orbiter में क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और रिवर्स/फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, इसमें ब्लूटूथ इनेबल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो TVS SmartXConnect के साथ आता है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज, USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

Hero Vida फीचर्स

इसमें बैटरी कंडिशन, रेंज और टाइम दिखाने वाला एक डिजिटल कंसोल या 7-इंच का फुल-कलर TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह Vida World ऐप के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल/SMS अलर्ट के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देता है। इसके अलावा, यह जियो फेंसिंग, लाइव ट्रैकिंग, रिमोट इमोबिलाइजेशन, ट्रिप एनालिटिक्स और व्हीकल शेयरिंग को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, इसमें कीलेस एंट्री, फॉलो-मी-होम लाइट्स, रिवर्स मोड और OTA सॉफ्टवेयर के साथ आता है। इसमें Eco, Ride, Sport और Boost जैसे राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं।

Hero Vida की कीमत

Series Variant Battery Capacity / Type Estimated Ex-Showroom Price
Vida VX2 VX2 Go 2.2 kWh (RQ) ₹84,999
Vida VX2 VX2 Go 3.1 kWh / 3.4 kWh ₹95,000 – ₹1,13,000
Vida VX2 VX2 Plus 3.4 kWh ₹1,30,990
Vida VX2 VX2 Plus 4.4 kWh ₹1,43,990 – ₹1,50,990
Vida V2 V2 Lite 2.2 kWh ₹96,000
Vida V2 V2 Plus 3.4 kwh ₹1,11,000 – ₹1,15,000
Vida V2 V2 Pro 3.9 kwh ₹1,35,000
Vida V1 V1 Plus 3.44 kwh Approx. ₹1,20,000
Vida V1 V1 Pro 3.94 kwh Approx. ₹1,50,000

TVS Orbiter कीमत

Variant Battery Capacity Claimed Range Ex-Showroom Price
TVS Orbiter V1 (Base) 1.8 kWh 86 km ₹1,00,650
TVS Orbiter V2 (Top-End) 3.1 kWh 158 km ₹1,19,480

यह भी पढ़ें- Simpel Wave vs Ather Konarc: रोजना ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट