Tum Mere Ho: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा मालवीय के फैंस के लिए गुड न्यूज है. रिएलिटी शो, टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो के बाद ईशा बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं. जी हां, एक्ट्रेस जल्द ही एक्ट्रेस की पहली फिल्म रिलीज हो रही है. ईशा मालवीय फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ गुरमीत चौधरी लीड रोल में हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसमें ईशा और गुरमीत की कैमेस्ट्री साफ झलक रही है. एक पोस्टर पर लिखा है, ‘कभी-कभी प्यार में पड़ना आसान होता है, लेकिन उसके बाद क्या होता है, वही असली कहानी है.’
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म सिर्फ प्यार की शुरुआत नहीं, बल्कि उसके बाद आने वाले रिश्ते और भावनाओं की कहानी भी दिखाएगी. पोस्टर्स के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. चलिए जान लेते हैं कि ईशा मालवीया और गुरमीत चौधरी की ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अम्रपाली दुबे ने बिग बॉस पर उठाए सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रहा फेवर?
ईशा मालवीय की फिल्म का पोस्टर रिलीज
तुम मेरे हो के साथ ईशा मालवीय टीवी और म्यूजिक वीडियोज के बाद अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं. फिल्म से पोस्टर्स सामने आए हैं उसमें ईशा और गुरमीत की लव कैमेस्ट्री साफ दिखाई दे रही है. एक पोस्टर नें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं, बाकी पोस्टर में दोनों स्टार्स एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं. यानी पोस्टर से ही आप समझ सकते हैं कि फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री कितनी ज्यादा अच्छी होने वाली है.पोस्टर्स देख फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कमेंट्स में फैंस ईशा को फिल्म के लिए बधाई भी दे रहे हैं. रिलीज डेट की बात करें तो, ये फिल्म 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
उड़ारिया से मिली थी पहचान
एंटरटेनमेंट की दुनिया में ईशा ने कई प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी पहचान बनाई है. लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल ‘उड़ारिया’ से मिली थी. इस शो में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में नजर आईं. ईशा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. उनका संजू राठौड़ के साथ Shaky गाना काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा एल्विश यादव के साथ Justin Bieber और जुबिन नौटियाल के गाने Zor Ki Barsaat Hui में अभिषेक मल्हान के साथ नजर आ चुकी हैं.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More