Tu Hai Meri Kiran Trailer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रियल लाइफ में पति पत्नी हैं. अब ये सेलिब्रिटी कपल बड़े पर्दे पर भी एक साथ नज़र आने वाला है. रियल लाइफ में एक दूसरे पर प्यार लुटाने वाले सोनाक्षी और जहीर फिल्म में अलग ही अंदाज में नजर आएंगे. सोनाक्षी और जहीर फिल्म ‘तू है मेरी किरन’ में साथ दिखने वाले हैं. मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया, जिससे साफ है कि ये फिल्म एकतरफा और सनकी आशिक की कहानी कहने वाली है. साथ ही इसमें सुपरनैचुरल चीज़ें भी हो सकती हैं.
‘तू है मेरी किरन‘ का ट्रेलर 2 मिनट 15 सेकेंड का है. ट्रेलर में जहीर इकबाल यानी समीर को एक ऐसे आशिक के तौर पर दिखाया गया है, जो किरन यानी सोनाक्षी के प्यार में पागल है. ट्रेलर काफी सस्पेंसफुल है और इसे देखने पर ऐसा लगता है कि फिल्म में सुपरनैचुरल चीज़ें भी दिखाई देंगी. ट्रेलर की शुरुआत जहीर इकबाल की आवाज के साथ होती है. वो कहते हैं, “किरन मैं जानता हूं कि तुम जैसी लड़की के लिए मुझ जैसे लड़के के साथ प्यार करना बहुत मुश्किल है. दुनिया ने भी मुझे यही बताया है कि मैं लूजर हूं. लेकिन फिर तुम मेरी लाइफ में आई. मेरे साथ हंसी, मुझसे बात की. ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ है. आई लव यू किरन.”
“…ये कहानी तो अभी शुरू हुई है”
ट्रेलर में दिखाया गया है कि जहीर जबरदस्ती किरन से अपने प्यार को कबूल करवाने की कोशिश कर रहे हैं. वो कहते हैं कि ये कहानी ऐसे खत्म नहीं हो सकती, क्योंकि ये कहानी तो अभी शुरू हुई है. इसके बाद कुछ ऐसे विजुअल दिखाए गए हैं, जिससे लगता है कि फिल्म में सुपरनैचुरल चीज़ें भी होंगी. सोनाक्षी के चोट का निशान गायब हो जाता है, जिससे वो हैरान नज़र आती हैं. इसके बाद जहीर कहते है, “जो होने वाला था, वो अब होगा नहीं किरन.”
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर…
कब रिलीज होगी ‘तू है मेरी किरन’?
सोनाक्षी और जहीर की ‘तू है मेरी किरन’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है और स्टोरी और स्क्रिनप्ले भी उन्होंने ही लिखा है. इसे विशाल राणा, सर्वेश गोयल, अश्विनी कुमार, मनोज दरक और नृपाल पटेल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. सोनाक्षी और जहीर के अलावा फिल्म में अंकित गुप्ता, शर्लिन सेठ, जरीना वहाब और पुरनेंदु भट्टाचार्य कलाकार भी दिखाई देंगे.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More