entertainment

इस दिन आएगा 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर, यश ने खुद बता दी तारीख

August 1, 2026

Toxic Trailer Release Date: यश ने अपनी इसी महीने रिलीज होने जा रही फिल्म 'टॉक्सिक' का एक नया पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ ही अभिनेता ने ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है.

Written By : संदीप मेहरा |  Updated at : 01 Aug 2026 04:51 PM (IST)

Preferred Sources

yash geetu mohandas film toxic trailer out 8 august 2026 shares new poster Toxic Trailer Release Date: इस दिन आएगा 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर, यश ने खुद बता दी तारीख

कब आएगा 'टॉक्सिक' का ट्रेलर?

Source : Instagram

Toxic Trailer Release Date: कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों एक नहीं, बल्कि दो-दो फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक फिल्म है 'रामायण' और दूसरी है ‘टॉक्सिक ए फेरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’. रामायण का ट्रेलर हाल ही में आया है और फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. जबकि टॉक्सिक रक्षा बंधन के मौके पर आएगी और फिलहाल फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. अब यश ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट से खुद पर्दा उठा दिया है. अपना नया पोस्टर शेयर करके उन्होंने बताया है कि आखिर टॉक्सिक का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा?

यश ने शेयर किया नया पोस्टर

यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नया पोस्टर शेयर किया है. यश ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें वो सड़क पर खड़े होकर बारिश में भीगते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने हाथ में एक हथियार जैसी चीज भी पकड़ रखी है. बारिश में भीगते हुए यश लंबे कोट और हैट में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

इस दिन आएगा 'टॉक्सिक' का ट्रेलर

इस पोस्टर के साथ यश ने टॉक्सिक की रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दे दी है. उन्होंने बताया कि ट्रेलर को आठ अगस्त को रिलीज किया जाएगा. एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'उल्टी गिनती शुरू हो गई है. टॉक्सिक का ट्रेलर 08-08-2026 को आएगा.' इस ऐलान के साथ यश के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और ट्रेलर के इन्तजार में है. क्योंकि इससे पहले आए फिल्म के दोनों टीजर ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा था. हालांकि टीजर में इंटीमेट सीन को लेकर काफी बवाल भी मचा था.  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

टॉक्सिक की रिलीज डेट से मेर्कस ने पहले ही पर्दा उठा दिया था. वहीं नया पोस्टर शेयर करने और ट्रेलर की रिलीज डेट बताने के साथ यश ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट बताई. उन्होंने आगे लिखा, ‘टॉक्सिक ए फेरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ 26-08-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में.'

पांच-पांच हसीनाओं के साथ नजर आएंगे यश

यश की इस मच अवेटड फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश के साथ एक दो नहीं, बल्कि पांच-पांच एक्ट्रेसेस नजर आएंगी. इसका हिस्सा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस भी हैं. 

ये भी पढ़ें: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर

और पढ़ें

About the author संदीप मेहरा

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More

Published at : 01 Aug 2026 04:44 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola