FIR on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में TMC को एक और बड़ा झटका लगा है. TMC नेताओं डेरेक ओ'ब्रायन, अभिषेक बनर्जी और अन्य के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में FIR दर्ज की है.
FIR on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में TMC को एक और बड़ा झटका लगा है. TMC नेताओं डेरेक ओ'ब्रायन, अभिषेक बनर्जी और अन्य के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में FIR दर्ज की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/06/18/abhishek-banerjee-1-2026-06-18-09-30-13.jpg)
Abhishek Banerjee
FIR on Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में TMC को एक और बड़ा झटका लगा है. TMC नेताओं डेरेक ओ'ब्रायन, अभिषेक बनर्जी और अन्य के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में FIR दर्ज की है.
दरअसल, पुलिस ने कोलकाता के 9, कैमक स्ट्रीट पर अनधिकृत होर्डिंग हटाने के दौरान कथित झड़प के मामले में शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, KMC की ओर से लिखित अनुरोध मिलने के बाद 27 अगस्त को पुलिस टीम नगर निगम के अधिकारियों के साथ होर्डिंग हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी.
Kolkata: FIR registered against TMC leaders Derek O’Brien, Abhishek Banerjee and others over alleged obstruction, assault on police
A case has been registered at Shakespeare Sarani Police Station in connection with an alleged clash during the removal of an unauthorised hoarding…
— ANI (@ANI) August 28, 2026
क्या है नेताओं पर आरोप?
पुलिस का आरोप है कि डेरेक ओ'ब्रायन, अभिषेक बनर्जी, हुमायूं कबीर, बैसनोर चट्टोपाध्याय समेत अन्य लोगों ने समर्थकों के साथ मिलकर भीड़ जुटाई और पुलिसकर्मियों व KMC अधिकारियों को सरकारी ड्यूटी करने से रोकने की कोशिश की. इस मामले में शेक्सपियर सरणी थाने में BNS की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 121(1), 74, 3(5) और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत, 3 सप्ताह के लिए विदेश जाने की दी परमिशन, जानें क्या है वजह
क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के 9, कैमक स्ट्रीट स्थित TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय की छत पर लगे ‘All India Trinamool Congress’ बोर्ड को लेकर विवाद बढ़ गया है. KMC ने बोर्ड को बिना अनुमति लगा हुआ बताते हुए इसे हटाने की कार्रवाई की। निगम की मांग पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी.
KMC और पुलिस की कार्रवाई का TMC नेताओं ने विरोध किया. पार्टी नेताओं का आरोप है कि पुलिस बिना वैध और हस्ताक्षरित नोटिस के कार्यालय परिसर में दाखिल हुई. कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ और TMC ने पुलिस पर नेताओं व सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया.
बोर्ड हटाने के बाद दोबारा लगाया बैनर
प्रशासन द्वारा साइनबोर्ड हटाए जाने के बाद अभिषेक बनर्जी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय की छत पर पहुंचे और एक नया अस्थायी बैनर लगा दिया. उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कैमक स्ट्रीट पर अन्य जगहों पर भी कई होर्डिंग लगे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके कार्यालय पर की गई.
पुलिस ने दर्ज की FIR, TMC पहुंचा हाईकोर्ट
मामले ने अब कानूनी रूप भी ले लिया है. पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस व KMC अधिकारियों के साथ कथित मारपीट के आरोपों में कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. मामले में अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन समेत TMC नेताओं के नाम सामने आए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिए जाने की जानकारी है.
यह भी पढ़ें: आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति संबंधी अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा कलकत्ता हाईकोर्ट