world-news

The Traitors India Season 2: मुनव्वर फारूकी और मलाइका शेरावत की धमाकेदार एंट्री, इस दिन शुरू होगा करण जौहर का शो - Haribhoomi

July 27, 2026

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' जल्द लौटने वाला है। मेकर्स ने मुनव्वर फारूकी और मलाइका शेरावत की एंट्री का खुलासा कर दिया है, जिससे फैंस उत्साहित हैं।

The Traitors India Season 2

मुनव्वर फारूकी और मलाइका शेरावत की 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री

  • Published: 27 Jul 2026, 02:45 PM IST
  • Last Updated: 27 Jul 2026, 02:45 PM IST

The Traitors India Season 2: OTT का फेमस रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' (The Traitors India) अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। शो के होस्ट करण जौहर एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे और धोखे का खेल लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें पहले दो कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं।

मुनव्वर और मलाइका की हुई एंट्री
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' के नए प्रोमो में करण जौहर ने सबसे पहले मुनव्वर फारूकी की एंट्री करवाई। करण ने उन्हें "रियलिटी टीवी का किंग" बताया। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका शेरावत की झलक दिखाई गई। करण जौहर ने मलाइका को उनकी सुपरहिट फिल्म 'मर्डर' (2004) से जोड़ते हुए मजेदार अंदाज में कहा कि वह "मर्डर के लिए जानी जाती हैं।" इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि क्या मलाइका इस गेम में भी किसी को मात देंगी।

मुनव्वर और मलाइका की एंट्री के बाद शो को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। हालांकि, अभी बाकी कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

प्रोमो में दिखा धोखे और ड्रामे का तड़का
प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने सीजन 1 को याद करते हुए नए सीजन की झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि इस बार पैलेस में 21 खिलाड़ी उतरेंगे, जहां दोस्ती, रिश्ते और भरोसे की परीक्षा होगी।

करण ने मजेदार अंदाज में कहा कि इस गेम में दोस्ती कुछ समय के लिए हो सकती है, लेकिन ड्रामा और धोखा हमेशा रहेगा। उन्होंने यह भी हिंट दिया कि नए सीजन में कंटेस्टेंट्स सिर्फ गेम ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के इमोशन के साथ भी खेलेंगे।

21 कंटेस्टेंट्स खेलेंगे भरोसे और धोखे का गेम
'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। इस शो का फॉर्मेट भरोसे और झूठ पर आधारित है। कंटेस्टेंट्स को अपनी पहचान और गेम प्लान छुपाते हुए आगे बढ़ना होगा। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और चुनौतियां देखने को मिलेंगी।

कब रिलीज होगा The Traitors India Season 2?

करण जौहर का यह रियलिटी शो 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किए जाएंगे। बता दें कि 'द ट्रेटर्स इंडिया' का पहला सीजन भी काफी चर्चा में रहा था। इसमें उर्फी जावेद, निकिता लूथरा, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ्तार, जैस्मिन भसीन, अंशुला कपूर, आशीष विद्यार्थी, जन्नत जुबैर, एलनाज नौरोजी और कई अन्य सितारे नजर आए थे।

पहले सीजन की ट्रॉफी उर्फी जावेद और निकिता लूथरा ने अपने नाम की थी। अब देखना होगा कि सीजन 2 में कौन सा कंटेस्टेंट खेल में जीत हासिल करता है।

यह भी पढ़े- अली गोनी-जन्नत जुबैर ने जीती 'लाफ्टर शेफ्स' की ट्रॉफी; बोले- 'हमने लोगों का प्यार जीता'