entertainment

The Traitors 2: मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं टॉम क्रूज? 'द ट्रेटर्स 2' में एक्ट्रेस के बड़े दावे ने उड़ाए होश, बोलीं- फोन होता तो दिखाती...

August 12, 2026

The Traitors 2: मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं टॉम क्रूज? 'द ट्रेटर्स 2' में एक्ट्रेस के बड़े दावे ने उड़ाए होश, बोलीं- फोन होता तो दिखाती...

मल्लिका शेरावत ने क्या कहा?

The Traitors 2: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 की 13 अगस्त 2026 से शुरुआत हो रही है. इस बार भी करण जौहर ही शो को होस्ट कर रहे हैं. साथ ही सीजन 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर ही आएगा. अब शो के कई नए क्लिप और इन्फॉर्मेशन लीक हो गई हैं. कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी पहले ही शो से बाहर हो गए हैं. वहीं, अभिषेक मल्हान कहते दिखे कि- आगे हम में से कोई एक ही जा सकता है, मैं य मुनव्वर. खैर, इस माइंड गेम के जो प्रोमो सामने आए हैं, उसमें स्टार्स का इमोशनल ब्रेकडाउन होता भी दिख रहा है. इन सबके बीच मल्लिका शेरावत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस कहती दिखीं- ”नहीं, सबको मेरे पे ही आता है. टॉम क्रूज को (क्रश) आया हुआ है आजकल.”

मल्लिका शेरावत भी करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में हिस्सा ले रही हैं. इस रियलिटी शो का एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे फैन्स यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज सच में इस एक्ट्रेस को पसंद करते हैं. वायरल क्लिप में कॉमेडियन और ‘द ट्रेटर्स 2’ के कंटेस्टेंट आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ ​​कुल्लू मल्लिका से पूछते हैं, ”मल्लिका जी, आपको किसी पर क्रश आया है कभी?” जिस पर एक्ट्रेस का जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया और उन्होंने मैसेज दिखाने की बात भी कही है.

मल्लिका को पसंद करते हैं टॉम क्रूज

‘द ट्रेटर्स 2’ के दूसरे कंटेस्टेंट को जवाब देते हुए मल्लिका शेरावत कहती हैं- ”नहीं, सबको मेरे पर ही आता है.” फिर वह यह कहकर सभी को चौंका देती है, ”टॉम क्रूज को (क्रश) आया हुआ है आजकल.” इस खुलासे ने हर किसी शॉक्ड कर दिया. फिर उन्होंने जोर देकर कहा, ”झूठ नहीं बोल रही. मेरा फोन होता तो तुमको वीडियो दिखाती उसकी,” जिससे ऐसा लगा कि टॉम क्रूज उन्हें वीडियो भेजते हैं. उनके दावे पर कंटेस्टेंट ने मजाक में पूछते हुए कहा कि- ”कैसे वीडियो भेज रहा है वो?” इसके बाद मल्लिका ने साफ किया कि वीडियो में वो दोनों साथ में पार्टी करते हुए दिख रहे थे. जब एक कंटेस्टेंट ने पूछा, ”वह एक कूल इंसान है, है ना?” तो मल्लिका ने जवाब दिया, ”वह बहुत शानदार है.”

Mallika Sherawat claiming Tom Cruise has a crush on her is next level delusion. 😭

If Tom Cruise is sending her snaps then Ryan Gosling is literally texting me right now to hang out.

The only Mission Impossible here is getting us to believe this story. 💀 pic.twitter.com/B2PxKRWv2z

— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) August 11, 2026

दरअसल ‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत की एंट्री को लेकर जितना फैन्स एक्साइटेड हैं, उतना ही वो भी खुश लग रही हैं. वो कहती नजर आईं- 13 साल बाद इंडियन टेलीविजन पर वापसी करने को लेकर एक्साइटेड हैं. मुझे इस गेम की आजादी पसंद है. यह बात भी अच्छी लगती है कि इसमें किसी घर में रहने की पाबंदी नहीं है. साथ ही बताया कि कभी ‘बिग बॉस’ में हिस्सा नहीं लेंगी क्योंकि उन्हें अपनी आजादी प्यारी है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button