बॉक्स ऑफिस
- Authored by: ललित कुमार
- Updated Jul 20, 2026, 10:02 AM IST
The Odyssey Worldwide Box Office: क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) ने रिलीज होने के बाद 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। आइए देखें फिल्म की कमाई कितनी हुई है।
![]()
'द ओडिसी' ने 'ओपेनहाइमर' को चटाई धूल
The Odyssey Worldwide Box Office: हॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) को दुनिया भर में 17 जुलाई के दिन रिलीज किया गया था। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिस्पांस के बाद अब यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। इस मूवी ने 3 दिनों के कलेक्शन ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने दुनिया भर में धमाकेदार शुरुआत की है। इसने ओपनिंग वीकेंड पर अनुमानित 264.1 मिलियन डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) कमाए हैं। बताया जा रहा है कि क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की बड़ी अंतरराष्ट्रीय ओपनिंग है। इसने उनकी पिछली फिल्म 'ओपनहाइमर' और 'बैटमैन' वाली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन, बोले, 'आप लोगों की तबियत...')
धांसू कमाई कर रही है 'द ओडिसी'
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने नार्थ अमेरिका में 124.5 मिलियन डॉलर और विदेशों में 139.6 मिलियन डॉलर कमाने में सफल रही है। यूनिवर्सल पिक्चर्स के लिए यह सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में मैट डेमन हैं। उनके साथ टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, लुपिता न्योंगो, शार्लीज थेरॉन, एलियट पेज, जॉन बर्नथल और जॉन लेगुइजामो जैसे कई कलाकार अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor !! वायरल हुई फोटो)

The Odyssey Break Oppenheimer's This Record
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को 'R' मिली है। उसके बाद यह मूवी फैमिली ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। खास बात यह है कि नार्थ अमेरिका में यह तीसरे सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर साबित हुई है। इससे पहले 'टॉय स्टोरी 5' और 'द सुपर मारियो गैलेक्सी' पहले और दूसरे स्थान है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने भारत में 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। 'द ओडिसी' ने क्रिस्टोफर नोलन के पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो 2012 में फिल्म 'द डार्क नाइट राइजेज' ने बनाया था। 'द ओडिसी' ने $249 मिलियन की कमाई के साथ ओपनिंग की। 'ओपनहाइमर' ने $181 मिलियन से शुरुआत की थी और बाद में यह 1000 मिलियन डॉलर की बड़ी सफल फिल्म बन गई। 'द ओडिसी' को बनाने में लगभग $250 मिलियन रुपये का खर्च आया था।
![]()
ललित कुमार author
ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Box-Office
End of Article