world-news

TET के विरोध में सड़कों पर उतरे प्राइमरी टीचर: रोहतक में सरकार के खिलाफ नारेबाजी, टेस्ट से छूट देने की मांग - Rohtak News

September 26, 2026

रोहतक1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में टीईटी के विरोध में प्रदर्शन करते प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के सदस्य। - Dainik Bhaskar

रोहतक में टीईटी के विरोध में प्रदर्शन करते प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के सदस्य।

रोहतक में हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के सदस्यों ने TET यानि टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का विरोध करते हुए सड़कों पर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि TET की अनिवार्यता को खत्म नहीं किया गया तो प्राइमरी टीचर बड़ा आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।

प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश सिवाच ने कहा कि शिक्षा विभाग ने 14 सितंबर को कोर्ट का हवाला देकर कहा कि 2010 से पहले लगे शिक्षकों को नौकरी में बने रहने के लिए अनिवार्य रूप से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) 2 वर्ष के भीतर पास करना होगा । एनसीटीई की गाइडलाइन अनुसार वर्ष 2011 के बाद नियुक शिक्षकों को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट अनिवार्य किया गया था।

शहर में विरोध प्रदर्शन करते प्राइमरी टीचर।

शहर में विरोध प्रदर्शन करते प्राइमरी टीचर।

2011 से पहले भर्ती शिक्षकों पर लागू नहीं नियम रमेश सिवाच ने कहा कि टीईटी टेस्ट पास करने का नियम 2011 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों पर लागू नहीं था। अब शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में यह सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य कर दिया, वरना ऐसे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी । केवल 5 वर्ष की सेवा अवधि से कम वाले शिक्षकों को टीईटी से छूट दी है। पदोन्नति के लिए भी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करना जरूरी होगा।

सीटीएम को ज्ञापन देते हुए प्राइमरी टीचर।

सीटीएम को ज्ञापन देते हुए प्राइमरी टीचर।

शिक्षकों को टीईटी से दी जाए छूट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला महासचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के फैसले का विरोध करते हैं और शिक्षामंत्री व सीएम के नाम सीटीएम के माध्यम से ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वह प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणा के युवाओं को नशे से जंग लड़ने की जरूरत: सीएम OSD बोले- पहली बार रोहतक में नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप, 15 राज्यों की एंट्री

    सीएम OSD बोले- पहली बार रोहतक में नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप, 15 राज्यों की एंट्री|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में गली में पड़ा मिला युवक का शव: लोगों ने डेडबॉडी देख बुलाई पुलिस; शराब पीने का आदी था

    लोगों ने डेडबॉडी देख बुलाई पुलिस; शराब पीने का आदी था|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से ₹38 लाख, रिवॉल्वर चोरी: रोहतक में प्लॉट बेचकर मिली रकम रखी थी, CCTV में दिखे दो चोर

    रोहतक में प्लॉट बेचकर मिली रकम रखी थी, CCTV में दिखे दो चोर|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया: जाल पर रस्सी बांधकर लगा रखा था फंदा; पास सो रहे भतीजे ने लटका देखा

    • कॉपी लिंक

    शेयर