टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Aug 17, 2026, 09:32 AM IST
Surbhi Chandana On Tejasswi Prakash: हाल ही में सुरभि चंदना ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सुरभि ने तेजस्वी प्रकाश संग विवाद पर बयान दिया है और बताया है कि कैसे दोनों के बीच सब ठीक हुआ।
![]()
Surbhi Chandna-Tejasswi Prakash (photo ceedit- instagram)
Surbhi Chandna On Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री में कई स्टार्स के लड़ाई-झगड़े चर्चा में रहे हैं। सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के विवाद ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया था। दोनों वेब सीरीज 'साइको सैयां' में नजर आई थीं, लेकिन एक बार प्रमोशन के दौरान तेजस्वी ने सुरभि संग इंटरव्यू देने से मना कर दिया था, जिस वजह से दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इस मामले पर दोनों के फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन अब दोनों एक्ट्रेस के बीच सब ठीक हो गया है और इस पर सुरभि चंदना ने चुप्पी तोड़ी है। सुरभि ने दोनों के बीच के बॉन्ड के बारे में बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सेलेब्स की चुप्पी पर भड़कीं Rupali Ganguly, एक-एक की फोटो संग पूछा तीखा सवाल
सुरभि चंदना ने तेजस्वी प्रकाश संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी
सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश सालों से एक्टिंग की दुनिया में हैं और दोनों ने अपने विवाद को भी काफी आराम से सुलझा लिया। इस बारे में एक्ट्रेस ने IANS से खास बातचीत में बताया। सुरभि ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह और तेजस्वी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। वह तेजस्वी को तब से जानती हैं, जब तेजस्वी ने ज्यादा रियलिटी शो नहीं किए थे। इसके आगे सुरभि चंदना ने कहा, 'कभी-कभी उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन फिर आप साथ आते हैं, आपस में चीजें सुलझाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि वह तेजस्वी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं और तेजस्वी भी उनके शो की सक्सेस पार्टी में आई थीं। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश की बर्थडे पार्टी में सुरभि चंदना को देखकर फैंस हैरान रह गए थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक के बाद भी Mahhi Vij और जय भानुशाली ने मिलकर मनाया बेटी तारा का बर्थडे, वीडियो देख ट्रोलर्स की उड़ी नींद

Surbhi Chandna-Tejasswi Prakash (photo credit- instagram)
स्टार्स को काम देने पर बोलीं एक्ट्रेस
सुरभि चंदना एक्टर के साथ साथ प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। उन्होंने प्रोडक्शन डेब्यू शो 'इश्क दम और इडली रसम' में कई स्टार्स को काम दिया। इंडस्ट्री में एक दूसरे को ऊपर ले जाने पर एक्ट्रेस ने कहा, 'हम इंडस्ट्री, अच्छे माहौल, अच्छी इंडस्ट्री और काम के तौर-तरीकों के बारे में बहुत बात करते हैं। मुझे लगता है कि सभी को मिलकर काम करना चाहिए। हमें एक-दूसरे की सराहना करनी चाहिए। मेरे कई पुराने दोस्त हैं जिन्होंने 'इश्क दम और इडली रसम' में काम किया है। मैंने बस उन्हें फोन करके कहा कि मैं चाहती हूं कि वे मेरे शो में काम करें। यह दोस्ती है, यह काम के प्रति ईमानदारी है, और यह इंडस्ट्री में एक साथ मिलकर काम करने की बात है।'
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article