world-news

Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर साड़ी पहनकर जाना है स्कूल? इन 5 स्टाइलिंग टिप्स से पाएं एलिगेंट लुक

September 4, 2026

हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्कूलों में खास प्रोग्राम होते हैं और टीचर्स भी अपने लुक को थोड़ा खास रखना पसंद करती हैं. अगर आप भी इस टीचर्स डे पर साड़ी पहनकर स्कूल जाने की सोच रहे हैं तो सही साड़ी के साथ उसकी स्टाइलिंग पर ध्यान देना भी जरूरी है. खासकर स्कूल के माहौल के लिए ऐसा लुक बेहतर रहता है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ एलिगेंट और कंफर्टेबल भी हो. साड़ी को सही ब्लाउज, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और फुटवियर के साथ स्टाइल करके आप बिना बहुत ज्यादा मेहनत किए एक शानदार लुक पा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Teachers Day Speech: शिक्षक दिवस पर भाषण के लिए चुनें ये क्रिएटिव टॉपिक्स, इन आसान टिप्स से बनाएं शानदार स्पीच

---विज्ञापन---

हल्की साड़ी पहनने के बारे में सोचें

अगर आप स्कूल में साड़ी पहनने की सोच रहे हैं तो हल्की कढ़ाई वाली सेलेक्ट करें. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा दिन स्कूल में पूरे दिन रहना पड़ता है. इसलिए ऐसी साड़ी चुनें जिसे संभालना आसान हो. बेहतर होगा कि आप कॉटन, कॉटन-सिल्क, लिनेन, शिफॉन या हल्की जॉर्जेट साड़ी सेलेक्ट करें. बाकी रंग की बात करें तो  पेस्टल, पिंक, ब्लू, पीच, लैवेंडर, ग्रीन या क्रीम जैसे सॉफ्ट शेड्स बेस्ट हो सकते हैं.

ब्लाउज को रखें सिंपल  

साड़ी का पूरा लुक ब्लाउज पर टिका होता है. इसलिए आप स्कूल के लिए बहुत ज्यादा डीप नेक या हैवी डिजाइन के बजाय एलिगेंट नेकलाइन और सिंपल स्लीव्स वाला ब्लाउज सेलेक्ट करें. आप साड़ी के कंट्रास्ट में ब्लाउज पहन सकते हैं. उदाहरण के लिए हल्की साड़ी के साथ डार्क ब्लाउज या प्लेन साड़ी के साथ हल्का प्रिंटेड ब्लाउज लुक को थोड़ा स्टाइलिश बना सकता है. 

---विज्ञापन---

ज्वेलरी पर भी ध्यान देना है जरूरी 

साड़ी के साथ ज्वेलरी जरूर पहनें, लेकिन बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी स्कूल लुक को ओवरडू कर सकती है. पर्ल ईयररिंग्स, छोटे झुमके, मिनिमल नेकलेस या पतली चूड़ियां एक एलिगेंट लुक के लिए काफी हैं. अगर साड़ी में पहले से हैवी बॉर्डर या एम्ब्रॉयडरी है तो ज्वेलरी को थोड़ा मिनिमल रखना बेहतर रहेगा. बाकी अपनी पसंद की ज्वेलरी को सेलेक्ट करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. 

हेयरस्टाइल से लुक को बनाएं परफेक्ट 

टीचर्स डे के लिए ऐसा हेयरस्टाइल चुनें, जो पूरे दिन टिका रहे. इस दौरान आप लो बन, क्लीन बन या सॉफ्ट वेव्स जैसे हेयरस्टाइल को सेलेक्ट किया जा सकता है. अगर आप बन बना रहे हैं तो उसमें छोटे गजरे या फूल लगाकर ट्रेडिशनल टच दे सकते हैं. वहीं, खुले बाल पसंद हैं तो हल्की वेव्स और साइड पार्टिंग भी अच्छी रहेगी. बस आपको हेयरस्टाइल अपने पूरे लुक के हिसाब से सेलेक्ट करना होगा. 

---विज्ञापन---

फुटवियर और मेकअप पर दें खास ध्यान

साड़ी के साथ फुटवियर भी आपके पूरे लुक को इफेक्ट करता है. स्कूल के लिए बहुत ऊंची हील के बजाय ब्लॉक हील्स, वेजेज या सैंडल सेलेक्ट करें. बैग के लिए साड़ी से मैच करता हुआ छोटा हैंडबैग या मिनिमल टोट बैग ले सकते हैं. कोशिश करें हल्का और न्यूड मेकअप रखें, ताकि खूबसूरती लुक पाया जा सके.

इसे भी पढ़ें- Teachers Day: टीचर्स डे पर मार्केट से नहीं, खुद बनाएं खूबसूरत कार्ड; ये आसान टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

---विज्ञापन---