auto

Tata Tigor की होगी छुट्टी! नए नाम से आ सकती है ये Sedan

September 21, 2026

भारत में अपनी पकड़ बना चुकी टाटा मोटर्स अब कुछ और बड़ा बदलाव करने जा रही है. क्योंकि, लंबे समय से बाजार में मौजूद टाटा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर की अब छुट्टी हो सकती है और कंपनी इसे एक बिल्कुल नई पहचान देने की तैयारी कर रही है. बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स टिगोर के फेसलिफ्ट वर्जन को मामूली बदलावों के साथ बेचने के बजाय इसे टाटा एरीस नाम से एक नए अवतार में लॉन्च कर सकती है. वहीं, कंपनी ने हाल ही में TATA AERIS नाम का नया ट्रेडमार्क भी सफलतापूर्वक रजिस्टर करा लिया है.

आपको बता दें कि, टाटा मोटर्स इस नई सेडान कार को 25 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है. भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा और होंडा अमेज जैसी दिग्गज गाड़ियों का कड़ा दबदबा रहा है जिसके सामने टिगोर की बिक्री का आंकड़ा थोड़ा पिछड़ रहा था. इसके चलते ही कंपनी नई डिजाइन लैंग्वेज, हाई-टेक फीचर्स और नए नाम के साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है. यदि आप भी एक सुरक्षित, स्टाइलिश और किफायती सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो 25 सितंबर को आने वाली टाटा एरीस के लुक्स, केबिन फीचर्स और इंजन ऑप्शंस की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है.

स्पोर्टी डिज़ाइन और मॉडर्न एक्सटीरियर लुक्स

आपको बता दें कि, एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो टाटा एरीस में पहले के मुकाबले कई बड़े और आधुनिक बदलाव देखने को मिलेंगे. कार के फ्रंट प्रोफाइल में पतली हेडलैंप्स, ब्लैक कनेक्टिंग एलिमेंट और एक स्पोर्टी लुक वाला नया बंपर दिया गया है. जो गाड़ी को काफी आक्रामक और प्रीमियम रोड प्रेजेंस देता है.

वहीं, इसके साइड और रियर प्रोफाइल में भी कई नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, अपडेटेड एलईडी टेललाइट्स और नया रियर बम्पर शामिल होगा. हालांकि, कार का ओवरऑल सेडान शेप और सिलुएट पहले जैसा ही बरकरार रखा जाएगा ताकि केबिन के अंदर बेहतरीन हेडरूम और बूट स्पेस बना रहे.

Tata Tigor की होगी छुट्टी! नए नाम से आ सकती है ये Sedan

यह भी पढ़ें: अब EV Bike से पेट्रोलिंग करेगी Police, Range और फीचर्स हैं दमदार

मिलेंगे हाई-टेक फीचर्स

जानकारी दें कि, केबिन के अंदर कदम रखते ही नई टाटा एरीस आपको काफी मॉडर्न और प्रीमियम फील कराएगी. इसका इंटीरियर हाल ही में पेश की गई टियागो फेसलिफ्ट से काफी हद तक प्रेरित माना जा रहा है. गाड़ी में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को पूरी तरह सपोर्ट करेगा.

वहीं, इसके अलावा केबिन कम्फर्ट को बढ़ाने के लिए इसमें फुल्ली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री एचडी कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें मानक सुरक्षा मानकों के तहत 6 एयरबैग्स मिलने की भी पूरी संभावना है.

Tata Tigor की होगी छुट्टी! नए नाम से आ सकती है ये Sedan

मिलेंगे यह ऑप्शन

बता दें कि, पावरट्रेन और इंजन ऑप्शंस के मामले में यह कार हर तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी. टाटा एरीस को पेट्रोल, सीएनजी और प्योर इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जाएगा. इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर का इंजन मिलेगा जो 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

वहीं, जो लोग बेहतर माइलेज चाहते हैं उनके लिए ट्विन-सिलेंडर तकनीक वाला कंपनी-फिटेड CNG विकल्प मिलेगा जो 75.5 PS की पावर देगा. पेट्रोल और सीएनजी दोनों में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प होगा. इसके अलावा कंपनी इसका ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल Aeris.ev भी अलग से बाजार में पेश करेगी.

टाटा की नई रणनीति

आपको बता दें कि, कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा जैसी गाड़ियों का काफी समय से दबदबा बना हुआ है. पुराने नाम से चल रही टिगोर की सेल्स ग्रोथ थोड़ी धीमी पड़ गई थी. जिसके चलते कंपनी ने केवल एक मामूली फेसलिफ्ट देने के बजाय ब्रांडिंग को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया है.

टाटा एरीस नाम से एक फ्रेश प्रोडक्ट लॉन्च करने से कार को री-ब्रांडिंग का पूरा फायदा मिलेगा. नया स्पोर्टी लुक, 360-डिग्री कैमरा जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, 6 एयरबैग्स की सेफ्टी और CNG व EV के विकल्प इसे बजट सेडान सेगमेंट में एक मजबूत और पैसा वसूल दावेदार बना देंगे.

यह भी पढ़ें: नई Baleno या Tata Altroz, 6 लाख रुपये में कौन ज्यादा पैसा वसूल?