Tata Motors ने भारत के कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में नई Aeris के साथ फिर से एंट्री की है. इसकी शुरुआती कीमत ₹5.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि इसके सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत ₹9.74 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Honda Amaze और Hyundai Aura जैसी कारों से होगा. कंपनी की नई सेडान में Tata Motors की सेफ्टी वाली पहचान भी देखने को मिलती है.
20 टन मलबे के नीचे दबाकर परखी Aeris की मजबूती
पिछले कुछ सालों में Tata Motors अपनी गाड़ियों की सेफ्टी दिखाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है. Sierra की सेफ्टी साबित करने के लिए कंपनी ने दो SUV को क्रैश टेस्ट में उतारा था. वहीं Aeris के लिए कंपनी ने इससे भी अलग तरीका अपनाया. उसने सेडान को 20 टन बजरी और पत्थरों से भरे डंपर के नीचे रखा और फिर पूरा मलबा कार के ऊपर गिरा दिया.
मलबे का भारी वजन भी नहीं तोड़ पाया कार का स्ट्रक्चर
जैसा कि वीडियो में दिखाया गया, 20 टन मलबा गिरने के बाद भी Tata Aeris को कोई खास नुकसान नहीं हुआ. कार का स्ट्रक्चर अपनी जगह मजबूत बना रहा और मलबा हटने के बाद इसे आसानी से चलते हुए भी दिखाया गया. कंपनी ने इसे कार के मजबूत चेसिस और उसमें किए गए रिइनफोर्समेंट का उदाहरण बताया है. हालांकि, अभी तक BNCAP या GNCAP जैसी किसी सेफ्टी टेस्टिंग एजेंसी ने इस कार की ऑफिशियल सेफ्टी रेटिंग जारी नहीं की है.
ये भी पढ़ें: 32+ km माइलेज वाली ये कार है Alto से भी सस्ती, ऑटोमैटिक गियर के साथ मिलती है Touchscreen भी, इतनी है कीमत
Tata Aeris: सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से Tata Aeris में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, हाई-बीम अलर्ट, ESP, TPMS, हिल-होल्ड कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रोल-ओवर मिटिगेशन और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, इन-बिल्ट डैशकैम रिकॉर्डर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिया गया है.
Tata Aeris: पावरट्रेन
Tata Aeris में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा, कार CNG वेरिएंट में भी आती है, जो 76 hp की पावर और 97 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
ये भी पढ़ें: Tata Aeris vs Tigor: पुराने टिगोर से कितनी अलग है नई एरिस, जानें डिजाइन से फीचर्स तक सभी बदलाव