Takhatpur CEO Suspend: बिलासपुर जिले की तखतपुर जनपद पंचायत के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता के आरोप में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सत्यव्रत तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Takhatpur CEO Suspend) कर दिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह कार्रवाई विकास विस्तार अधिकारी के तबादले के बाद भी उन्हें तय समय में भारमुक्त नहीं करने के मामले में की गई है।
ट्रांसफर के बाद भी अधिकारी को नहीं किया रिलीव
जानकारी के मुताबिक, तखतपुर जनपद पंचायत में पदस्थ विकास विस्तार अधिकारी गोपी सिंह क्षत्रिय का तबादला जनपद पंचायत लोरमी, जिला मुंगेली किया गया था। शासन ने 29 सितंबर 2025 को स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारी को 10 दिनों के भीतर भारमुक्त करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, तय समयसीमा बीतने के बाद भी उन्हें पद से भारमुक्त नहीं किया गया।
शासन ने माना अनुशासनहीनता
शासन ने इसे आदेश की अवहेलना और गंभीर अनुशासनहीनता माना। इसी आधार पर CEO सत्यव्रत तिवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का आरोप
ये खबर भी पढ़ें: Delhi Internet Shutdown: दिल्ली में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद! CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
CEO सत्यव्रत तिवारी पर नियम के उल्लघंन आरोप
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, सत्यव्रत तिवारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: Durg University Registrar: हाईकोर्ट ने कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप का अटैचमेंट किया रद्द, जॉइनिंग देने पहुंचे तो चेंबर में मिला ताला
बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में अटैच
निलंबन अवधि के दौरान सत्यव्रत तिवारी का मुख्यालय संयुक्त आयुक्त कार्यालय, बिलासपुर संभाग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
शासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सरकारी आदेशों का पालन नहीं करने और प्रशासनिक अनुशासन में लापरवाही बरतने के मामलों में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhopal NSUI Protest: दिल्ली प्रोटेस्ट में जा रहे युवाओं को रोकने पर भोपाल में हंगामा! बीयू में NSUI और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की!