auto

कंपनी के शोरूम पर ग्राहकों के लिए तैयार खड़ी ये SUV, सिर्फ 2 सप्ताह में मिल जाएगी डिलिवरी

August 22, 2026

Aug 22, 2026 04:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ये कंपनी की उन कारों में से भी है जिस पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है। दरअसल, पेट्रोल मैनुअल और DCA वैरिएंट के लिए करीब 1 से 2 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है, जबकि डीजल MT और ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए लगभग 2 से 3 सप्ताह का वेटिंग हैं।

Tata Curvv Waiting Period Up To 3 Weeks August 2026

शोरूम पर ग्राहकों के लिए तैयार खड़ी ये SUV

Tata Curvv

केवल

₹12,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में कर्व एकमात्र कूपे SUV है। अपने अनोखे डिजाइन के साथ ICE और इलेक्ट्रिक मॉडल के चलते ये लोगों को काफी पसंद भी आती है। ये कंपनी की उन कारों में से भी है जिस पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है। दरअसल, पेट्रोल मैनुअल और DCA वैरिएंट के लिए करीब 1 से 2 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है, जबकि डीजल MT और ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए लगभग 2 से 3 सप्ताह का वेटिंग हैं। कर्व इलेक्ट्रिक के सभी वैरिएंट पर वेटिंग पीरियड महज 1 से 2 सप्ताह का चल रहा है। चलिए एक बार वेटिंग पीरियड को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

टाटा कर्व का वेटिंग पीरियड अगस्त 2026
वैरिएंटवेटिंग पीरियड
पेट्रोल MT1 से 2 सप्ताह
पेट्रोल DCA1 से 2 सप्ताह
डीजल MT2 से 3 सप्ताह
डीजल AT2 से 3 सप्ताह

Tata Curvv

Honda City

MG Hector

टाटा कर्व के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशंस

कर्व चार ट्रिम स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। खास बात ये है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में 11वां व्हीकल है। कर्व कंपनी के नए एटलस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। टाटा कर्व खुद को कर्व ईवी से अलग करती है। कर्व को इंजन में कूल एयर पास करने के लिए वेंट के साथ फ्रंट ग्रिल मिलता है, जबकि एयर डैम को अलग तरह से डिजाइन किया गया है।

इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी कर्व ईवी से अलग हैं, जिसे रेंज बढ़ाने के लिए ज्यादा एरोडायनामिक डिजाइन की आवश्यकता पड़ती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें टाटा कर्व में बैकलिट टाटा लोगो के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।

इसमें नया 1.2-लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जिसे हाइपरियन नाम दिया गया है। इसने कर्व के साथ अपनी शुरुआत की है। यह इंजन 124 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे या तो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है।

टाटा कर्व क्यूव वैरिएंट में टर्बोचार्ज्ड 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो टाटा नेक्सन को भी पावर देता है। यह इंजन 119 bhp की अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दोनों इंजन विकल्प पडल शिफ्टर्स प्राप्त करते हैं, जो गियरबॉक्स के मैनुअल कंट्रोल की अनुमति देता है।

कर्व के साथ 1.5-लीटर काइरोटेक डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है, जो 117 bhp की अधिकतम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है। टाटा कर्व अपने सेगमेंट में पहली ऐसी एसयूवी है, जिसे डीजल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। डीजल पावरट्रेन के डुअल-क्लच ऑटोमैटिक वैरिएंट पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़शोरूम पर ग्राहकों के लिए तैयार खड़ी ये SUV, 2 सप्ताह में मिल रही डिलिवरी

See Less