entertainment

Sushant Singh Rajput और ऐश्वर्या के साथ कर चुकी थीं काम, कौन थीं Disha Salian? CBI करेगी रहस्यमयी मौत की जांच - who is disha salian managed sushant singh rajput to aishwarya rai work cbi investigate her death case

September 2, 2026

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। ...और पढ़ें

कौन थीं दिशा सालियान/ फोटो- इंस्टाग्राम

कौन थीं दिशा सालियान/ फोटो- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने 22 मार्च 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने बेटी की रहस्यमयी तरह से हुई मौत की नए सिरे से सीबीआई जांच की मांग की थी।

पिता की याचिका के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह मामला सीबीआई (CBI) को सौंपा है। कौन थीं दिशा सालियान, जिनकी सुशांत सिंह राजपूत से ठीक छह दिन पहले 8 जून 2020 को हुई थी मौत, पढ़ें उनकी कहानी।

दिशा सालियान सितारों का काम करती थीं हैंडल

दिशा सालियान पेशे से एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। उन्हें भले ही पहचान सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के रूप में मिली, लेकिन वह उससे पहले भी कई सितारों के साथ काम कर चुकी थीं। दिशा ने 'जज्बा' फिल्म के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन का काम संभाला था। वहीं वरुण शर्मा की भी वह मैनेजर रहीं। इन सितारों के अलावा दिशा ने कॉमेडियन भारती सिंह के काम को भी कुछ समय के लिए मैनेज किया।

Screenshot 2026-09-02 163133

माता-पिता के साथ दादर में रहती थीं दिशा

26 मई 1992 में दिशा सालियान का जन्म वैसे तो कर्नाटक के उडुपी में हुआ था, लेकिन वह लंबे समय से अपने पिता सतीश और माँ वसंती सालियान के साथ मुंबई के दादर में फ्लैट लेकर रह रही थीं। जब 2020 में कोविड-19 आया था, उस दौरान दिशा के मंगेतर रोहन रॉय भी उनके परिवार के साथ ही शिफ्ट हो गए थे।

दिशा के मंगेतर पेशे से एक एक्टर हैं, जिन्होंने मालाड वेस्ट, मुंबई के रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर एक फ्लैट खरीदा था, जहां दोनों ने शादी के बाद शिफ्ट होने की प्लानिंग की थी। ये वही फ्लैट है, जहां से दिशा सालियान की मौत की खबर आई थी। एचटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा की मौत के बाद साल 2020 में ही रोहन रॉय ने को-स्टार शीन दास के साथ शादी कर ली थी।

Untitled design - 2026-09-02T163039.528

काम को लेकर परेशान थीं दिशा सालियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा सालियान लंबे समय से थोड़ी परेशान चल रही थीं। सोर्स की मानें तो कोरोना मे लॉकडाउन की वजह से उनका काम बहुत प्रभावित हुआ था। जिसकी वजह से कथित तौर पर वह दुखी थीं।