world-news

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को सूर्य बनाएंगे नीचभंग राजयोग.... इन 4 राशियों पर खूब बरसेगा धन!

September 28, 2026

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को सूर्य बनाएंगे नीचभंग राजयोग…. इन 4 राशियों पर खूब बरसेगा धन!

सूर्य गोचर 2026Image Credit source: unsplash

Sun Transit 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व, प्रतिष्ठा, पिता, सरकारी क्षेत्र और अधिकार का कारक ग्रह माना जाता है.वहीं तुला राशि में सूर्य को नीच का माना जाता है. ऐसे में सूर्य का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है. इस बदलाव से तुला राशि में सूर्य की स्थिति से नीचभंग राजयोग बन रहा है. यह दुर्लभ योग सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है. आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और किन क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल सकता है?

17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 17 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे. पंचांग गणना के मुताबिक, सूर्य का तुला राशि में प्रवेश शाम 7 बजकर 57 मिनट के आसपास होगा. इसके बाद सूर्य 16 नवंबर 2026 तक तुला राशि में रहेंगे.

क्या बनेगा नीचभंग राजयोग?

ज्योतिष में किसी ग्रह के नीच राशि में होने से उसकी सामान्य स्थिति कमजोर मानी जाती है. लेकिन कुछ विशेष ग्रह स्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें नीच ग्रह के कमजोर प्रभाव में कमी आने की मान्यता है. इसे नीचभंग कहा जाता है. सूर्य तुला राशि में नीच के माने जाते हैं. तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र का अपनी राशि में मजबूत होना सूर्य की नीच स्थिति के प्रभाव को कम करने वाली स्थितियों में गिना जाता है.

किन 4 राशियों को मिल सकता है फायदा?

ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर सूर्य का तुला गोचर कुछ राशियों के लिए करियर, धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. इनमें वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि को खास फायदा मिल सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन रिश्तों, साझेदारी और कामकाज से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिल सकता है. किसी पुराने संपर्क से भी काम की कोई महत्वपूर्ण जानकारी या प्रस्ताव मिल सकता है.

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखता है.इस दौरान कामकाज में अपनी पहचान बनाने और जिम्मेदारी लेने के मौके मिल सकते हैं. करियर में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आ सकती है. धन से जुड़े मामलों में भी समय महत्वपूर्ण हो सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन काम और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ा सकता है. नौकरी में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत और सही रणनीति से स्थिति संभालने का मौका मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा या नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत पर ध्यान बनाए रखना चाहिए.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का तुला गोचर शिक्षा, यात्रा, भाग्य और नए अवसरों से जुड़े मामलों में प्रभाव डाल सकता है. नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है. जो लोग विदेश से जुड़े काम, ऑनलाइन बिजनेस या किसी नए क्षेत्र में विस्तार की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय महत्वपूर्ण हो सकता है. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में नई दिशा मिल सकती है.

करियर और धन के मामले में क्या होगा असर?

सूर्य को ज्योतिष में करियर, अधिकार और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है.इसलिए तुला राशि में सूर्य का गोचर नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, तो कुछ लोगों के सामने कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने का अवसर आ सकता है. कारोबारियों के लिए नए संपर्क और साझेदारी के रास्ते खुल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रविवार को इन 5 चीजों का दान करने से प्रसन्न होते हैं सूर्य देव? जानें धार्मिक मान्यता

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान

वरुण चौहान

इलेक्‍ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

google button