गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच मनमुटाव की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की लगातार पपराजी आउटिंग्स पर सुनीता ने नाराजगी जताई और उम्र के अंतर को लेकर तंज कसा। उन्होंने 'शुगर डैडी' का जिक्र करते हुए भी टिप्पणी की
Sunita Ahuja On Govinda
Modified Date: August 15, 2026 / 11:41 pm IST
Published Date: August 15, 2026 11:16 pm IST
HIGHLIGHTS
- सुनीता आहूजा ने गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लगातार हो रही आउटिंग्स पर प्रतिक्रिया दी।
- सुनीता ने कहा कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और इस पर नाराजगी जताई।
- गोविंदा ने पहले विवादों में कोमल का नाम घसीटे जाने के बावजूद शांत रहने के लिए उनका बचाव किया था।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Sunita Ahuja On Govinda : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का मनमुटाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। आगामी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा के लगातार पपराजी के सामने आने और प्रचार अभियानों पर सुनीता आहूजा ने सख्त नाराजगी जताई है। एक हालिया इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ तक कह डाला और अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमने पर अभिनेता को खरी-खोटी सुनाई।
अपनी बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहे हैं
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जब पपराजी ने गोविंदा की लगातार प्रमोशनल आउटिंग्स पर प्रतिक्रिया मांगी, तो सुनीता ने तंज कसते हुए कहा कि फिल्में बनने के बाद प्रमोशन होता है, लेकिन यहां बिना फिल्म बने ही घूमना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “अपनी बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहे हैं, थोड़ी शर्म आनी चाहिए।” सुनीता ने लड़की के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आपका ‘शुगर डैडी’ इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनो।
विनाश काले विपरीत बुद्धि
इसके साथ ही सुनीता ने उन फैंस को भी आड़े हाथों लिया जो पहले गोविंदा के अफेयर की बातों पर उन्हें ट्रोल करते थे। Govinda Wife Sunita उन्होंने मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा—’विनाश काले विपरीत बुद्धि’। दूसरी ओर, पूर्व में दिए एक साक्षात्कार में गोविंदा ने कोमल का बचाव करते हुए कहा था कि विवादों में नाम घसीटे जाने के बावजूद शांत रहने और कोई गलत बयान न देने के लिए वे कोमल के आभारी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम
- Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: सुनीता आहूजा ने गोविंदा की को-स्टार को लेकर क्या कहा?
उत्तर: सुनीता ने गोविंदा की को-स्टार के साथ लगातार आउटिंग्स पर नाराजगी जताते हुए उम्र के अंतर को लेकर टिप्पणी की।
प्रश्न 2: सुनीता ने 'शुगर डैडी' का जिक्र क्यों किया?
उत्तर: अपनी टिप्पणी के दौरान सुनीता ने तंज के तौर पर 'शुगर डैडी' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनका बयान चर्चा में आ गया।
प्रश्न 3: क्या गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते की पुष्टि हुई है?
उत्तर: नहीं। उपलब्ध जानकारी में दोनों के बीच किसी अनुचित रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: Sunita Ahuja Criticizes Govinda's Co-Star Outings, Calls Out Age Gap and 'Sugar Daddy' Remark
advertisement will close in 10 seconds ×