world-news

Sunita Ahuja: चुपचाप सहने वाली औरत नहीं हूं...', लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, महिलाओं को दिया खास संदेश - Haribhoomi

July 12, 2026

Lock Upp 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने शो के अनुभव और अपने बेबाक बयानों पर खुलकर बात की। जानें आलोचकों पर क्या बोलीं सुनीता आहूजा।

Sunita Ahuja exit Lock Upp 2

Sunita Ahuja exit Lock Upp 2

  • Published: 12 Jul 2026, 10:50 AM IST
  • Last Updated: 12 Jul 2026, 10:51 AM IST

Sunita Ahuja exit Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने अपने शो के सफर, पति गोविंदा साथ अपने रिश्ते और बेबाक बयानों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें शो का हिस्सा बनकर काफी मजा आया और वह अपनी बात खुलकर रखने से कभी पीछे नहीं हटेंगी।

शो का अनुभव बताया शानदार
मीडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा कि 'लॉक अप 2' का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा, "मैं सीखती नहीं, सिखाती हूं। जब मैं दुनिया को सिखाती हूं तो मुझे कौन सिखाएगा? शो में नए बच्चों के साथ रहना बहुत अच्छा लगा। मैंने उनसे दोस्ती की और राम कपूर भी मेरे अच्छे दोस्त बन गए। सभी ने मेरा बहुत ध्यान रखा, इसलिए मुझे यह अनुभव बहुत पसंद आया।"

शादी और रिश्ते पर भी रखी अपनी राय
शो के दौरान सुनीता ने अपनी शादी को लेकर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के कई अफेयर रहे और उनके रिश्ते में तीसरे शख्स की भी एंट्री हुई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्यार की वजह से हर मुश्किल का सामना किया।

बाद में अभिनेता राम कपूर से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पति का बचाव करते हुए कहा, "वह मेरे पति हैं। अगर उनके 50 अफेयर भी हों, तो इससे किसी और को क्या फर्क पड़ता है? वह मेरे पति हैं और मैं उनकी पत्नी हूं।"

'मैं सच में सुपरस्टार हूं'
सुनीता ने बताया कि जब शो की होस्ट फराह खान ने उन्हें 'सुपरस्टार' कहा, तो उन्हें यह सुनकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा, "मैं सच में सुपरस्टार हूं। इस उम्र में कितनी महिलाएं हैं जो बाहर निकलकर ऐसा काम करने की हिम्मत करती हैं?" उन्होंने यह भी कहा कि वह एक अच्छी बहू रही हैं और उन्होंने हमेशा अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाया है। साथ ही अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार दिए हैं।

महिलाओं को दिया खास संदेश
अपने बेबाक बयानों पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा कि महिलाएं हर बात चुपचाप सहने के लिए नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा, "अगर कोई आपको गाली देता है, तो क्या आप उसे सहते रहेंगे? मैं ऐसी औरत नहीं हूं जो सब कुछ चुपचाप सह ले। मैं सभी महिलाओं से कहती हूं कि अपनी जिंदगी अपने लिए जियो। इसमें गलत क्या है?"

यह भी पढ़े- राजपाल यादव को 3 महीने की जेल! चेक बाउंस मामले में करोड़ों रुपए न चुकाने पर दिल्ली HC ने सुनाई सजा