world-news

Sukma Gram Sabha Resolution: सुकमा के पुनपल्ली में ग्राम सभा का बड़ा फैसला, ईसाई-धर्मांतरित लोगों को धार्मिक गतिविधियों के लिए नहीं मिलेगी जमीन

October 2, 2026

Sukma Gram Sabha Resolution:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुनपल्ली गांव (Punpalli Village) की ग्राम सभा ने धार्मिक गतिविधियों और ग्राम सभा की भूमि के इस्तेमाल को लेकर बड़ा प्रस्ताव पारित  (Sukma Gram Sabha Resolution) किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि ईसाई (Christian Community) एवं धर्मांतरित व्यक्तियों (Religious Conversion)  के लिए शव दफनाने, चर्च, प्रार्थना सभा और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए ग्राम सभा की भूमि (Gram Sabha Land) उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

ग्राम सभा ने अपने प्रस्ताव में धार्मिक प्रचार और धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों का भी उल्लेख किया है। फैसले के समर्थन में पांचवीं अनुसूची, पेसा अधिनियम 1996 (PESA Act) और छत्तीसगढ़ पेसा कानून 2022 (Chhattisgarh PESA Act) का हवाला दिया गया है।

Sukma Gram Sabha Resolution

ग्राम सभा में कई मुद्दों पर चर्चा

पुनपल्ली ग्राम सभा (Sukma Gram Sabha Resolution)  में पारंपरिक व्यवस्था, सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

ईसाई एवं धर्मांतरण को लेकर प्रस्ताव पारित

ग्राम सभा (Sukma Gram Sabha Resolution) के निर्णय क्रमांक 6 में धार्मिक गतिविधियों और ग्राम सभा की भूमि को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रस्ताव में ईसाई एवं धर्मांतरित व्यक्तियों के लिए शव दफनाने, चर्च, प्रार्थना सभा और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए ग्राम सभा की भूमि उपलब्ध नहीं कराने की बात कही गई है। जिसे ग्राम सभा (Sukma Gram Sabha Resolution) ने सर्वसम्मति से पास किया।

ये खबर भी पढ़ें: MP Gopalak Sammelan: भोपाल में 3 अक्टूबर को गौपालक सम्मेलन, 35 हजार से ज्यादा गौपालक जुटेंगे, उज्जैन डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह

इन गतिविधियों को लेकर भी फैसला

सूचना पटल पर धार्मिक प्रचार, धर्मांतरण और प्रार्थना सभाओं से संबंधित गतिविधियों को लेकर भी ग्राम सभा (Sukma Gram Sabha Resolution)  के निर्णय का उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Indian Women Hockey Gold: भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया, PM-CM ने दी बधाई

पेसा एक्ट का भी दिया हवाला

ग्राम सभा (Sukma Gram Sabha Resolution)  ने अपने प्रस्ताव में पांचवीं अनुसूची, पेसा अधिनियम 1996 और छत्तीसगढ़ पेसा कानून 2022 का हवाला दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके ने किस IPS अधिकारी को बताया जनरल डायर !