Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 तो निफ्टी50 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 तो निफ्टी50 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/02/11/FuwnTLcsLYFUhtwOhx23.jpg)
मध्य पूर्व में तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा Photograph: (Freepik)
Stock Market Today: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. उसके बाद मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी50 भी 100 टूटकर ट्रेड करता दिखा. मंगलवार को सुबह 9.15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स 526.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 77,090.05 पर ओपन हुआ.
जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 142.70 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 24,100 अंक से नीचे चला गया और 24,068.30 पर खुला. बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल का असर पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में साफ देखने को मिल रहा है.
जानें किन सेक्टर्स पर दिखा सबसे ज्यादा दबाव?
बता दें कि भारतीय शेयर बाजार इनदिनों बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर इस दबाव में हैं. मंगलवार को निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. जबकि ऑटो सेक्टर के शेयरों भी करीब 1 प्रतिशत टूट गए. वहीं जिन शेयरों में मंगलवार का शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली उनमें श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी (L&T), एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल है.
क्या हैं बाजार में गिरावट की वजह?
शेयर बाजार में गिरावट की वजह कई हैं. इनमें पहली वजह वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में उछाल माना जा रहा है. क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तकराव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. ताजा तनाव शुरू होने के बाद से लेकर अब तक ब्रेंट क्रूड के दाम करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 85.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा डब्ल्यूटीआई क्रूड में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बता दें कि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से खरीदता है, ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल और महंगाई का डर भी सताने लगा है. जिसने निवेशकों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है.
अमेरिका-ईरान के बीच भारी तनाव
इसके अलावा विदेशी बाजारों में मंदी के चलते भी शेयर बाजार लगातार गिर रहा है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की घेराबंदी करने के बाद दोनों देशों में भारी तनाव बना हुआ है. इस बीत सोमवार को अमेरिकी सेना ने लगातार तीसरी रात ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए. इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य की फिर से नाकाबंदी करने और वहां से गुजरने वाले जहाजों से 20 फीसदी शुल्क वसूलने का एलान किया.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल होगा महंगा? होर्मुज में अटैक के बाद 2% बढ़े तेल के दाम
इसके बाद क्रूड की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन सभी तनाव के चलते अमेरिकी बाजार में नैस्डैक 1.55 प्रतिशत और एसएंडपी500 0.79 प्रतिशत गिरावट के साथ क्लोज हुआ. जिसका सीधा असर एशियाई बाजारों पर देखने को मिला. जिससे जापान का निक्केई 1 फीसदी टूट गया.
- बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ट्रंप की चेतावनियों के बाद वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 10-11 प्रतिशत का भारी भरकम उछाल देखने को मिला है. इसके बाद मंगलवार को ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़कर 84 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए. जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसके बाद दुनियाभर के बाजार में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें: RBI के लक्ष्य से ऊपर पहुंची महंगाई, जून में रिटेल इंफ्लेशन 4.38 फीसदी, क्या बढ़ सकती है आपकी EMI?