world-news

क्या अंबानी हैं असली बॉस…? एलन मस्क ने Starlink मामले पर पूछे सवाल, राहुल गांधी बोले-भारत में आपका है स्वागत

October 8, 2026

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद देश की राजनीति का पारा बढ़ने लगा है। एलन मस्क के इस पोस्ट पर राहुल गांधी ने भी रिप्लाई किया है। एलन मस्क ने पूछा है कि, क्या अंबानी इंडिया के बॉस हैं। दरअसल, Starlink को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इसको लेकर एलन मस्क के इस बयान के बाद से देश में राजनीति भी गर्म होने वाली है।

पढ़ें :- दिल्ली में कश्मीरी मुस्लिम ने लगाये 'मोदी जिंदाबाद' के नारे, तो कांग्रेस के समर्थकों ने पीट डाला

सोशल मीडिया एक्स पर Dr Aniruddha ने ये लिखा था कि क्या सरकार भारतीय सिटिजन को छोड़ कर क्रोनी कैपिटिलिज्म को बचा रही है? इसी पोस्ट को कोट करते हुए एलन मस्क ने लिखा, ‘Starlink को 165 देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और पांच साल तक हर कंप्पलायंस पूरा करने के बावजूद भारत में उन्हें लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा? क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

Ambani, India, real boss, Elon Musk, Starlink issue, Rahul Gandhi

एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लॉन्चिंग में हो रही देरी पर सवाल खड़े किए हैं। पहले मस्क ने बिना नाम लिए कुछ ‘ओलिगार्क्स’ पर Starlink को रोकने का आरोप लगाया और अब कुछ घंटे बाद उन्होंने सीधे सवाल किया है, ‘Is Ambani the real boss of India?’

Welcome to India, Elon.

पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

Wait till you discover the other guy.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2026

वहीं, अब एलन मस्क के इस पोस्ट पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रिप्लाई किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि, एलन, भारत में आपका स्वागत है। उस दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने का इंतज़ार करें। राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद साफ है कि, इस मामले को लेकर राजनीतिक तापमान जरूर बढ़ेगा।

वहीं, केंद्रीय संचार मंत्रालय ने कहा था कि भारत में सभी दूरसंचार सेवाओं के लिए निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण व्यवस्था लागू है। मंत्रालय के मुताबिक इसमें सैटेलाइट संचार सेवाएं भी शामिल हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए कंपनियों को तय नियामकीय प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी, बोलीं- सांसदों को पीट रही है पुलिस, पुलिसकर्मियों ने हमें जमीन पर पटक दिया