world-news

गर्ल्स हॉस्टल में SSC की छात्रा ने फांसी लगाई: जमीन पर पड़ा मिला मोबाइल, उलझी मौत की गुत्थी, आशंका-आखिरी समय हाथ में था फोन - Gwalior News

July 30, 2026

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी बाई कॉलोनी के एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में एसएससी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) प्रतियोगिता की तैयारी कर रही 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

.

मृतक की पहचान विशाखा शाक्य निवासी मुरैना-श्योपुर के रूप में हुई है। छात्रा ने महज 3 दिन पहले ही पड़ाव स्थित इस हॉस्टल में एडमिशन लिया था। घटना गुरुवार शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का मोबाइल उसकी लाश के पास जमीन पर पड़ा मिला है। आमतौर पर मोबाइल को सावधानी पूर्वक रखा जाता है। जमीन पर पड़े होने पर पुलिस आशंका जता रही है कि हो सकता है आखिरी समय पर मोबाइल छात्रा के हाथ में हो और लाइन पर कोई करीबी हो।

फिलहाल मोबाइल लॉक होने पर यह पता नहीं चल सका है कि लास्ट कॉल किसे और कब किया था।

इसी हॉस्टल में सात दिन पहले कराया था रजिस्ट्रेशन व तीन दिन पहले रहने आई थी

इसी हॉस्टल में सात दिन पहले कराया था रजिस्ट्रेशन व तीन दिन पहले रहने आई थी

रूम पार्टनर गई शिवपुरी, अकेला पाकर उठाया कदम

श्योपुर की मूल निवासी विशाखा शाक्य का परिवार अभी मुरैना में रहता है। 22 साल की विशाखा को पढ़ाई के लिए परिवार ने ग्वालियर भेजा था। विशाखा एसएससी,एमपी पीएससी की तैयारी कर रही थी। तीन दिन पहले ही वह “आयाम’ गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रहने आई थी। उसकी रूम पार्टनर एक दिन पहले (बुधवार) ही अपने घर शिवपुरी गई हुई थी, जिससे वह कमरे में अकेली थी।

गुरुवार सुबह से ही विशाखा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। शाम तक जब कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास रहने वाली अन्य लड़कियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत हॉस्टल मालिक को सूचित किया। इसके बाद शाम करीब 6 बजे पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो विशाखा फंदे पर लटकी मिली।

स्पॉट पर मिला मोबाइल, उलझ गई आत्महत्या की वजह

घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव बेड के पास फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि छात्रा का मोबाइल फोन नीचे फर्श पर उसके पैरों के पास पड़ा मिला।

  • बात करते-करते उठाया कदम? आमतौर पर सुसाइड के मामलों में मोबाइल, टेबल या बेड पर रखा मिलता है, लेकिन फोन फर्श पर मिलने से पुलिस अफसर आशंका जता रहे हैं कि विशाखा सुसाइड करते वक्त किसी से फोन पर बात कर रही होगी और आखिरी वक्त में फोन हाथ से छूटकर नीचे गिर गया।
  • पैटर्न लॉक बना पहेली: मोबाइल पर पैटर्न लॉक लगा होने के कारण पुलिस फिलहाल उसे डीकोड नहीं कर सकी है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल कॉल डिटेल और वाॅट़्सएप चैट से ही इस आत्मघाती कदम के पीछे की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।

शुक्रवार को होगा पीएम, परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने मौके की गहनता से छानबीन की, लेकिन फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पड़ाव थाना पुलिस मामले की मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

पड़ाव थाना टीआई शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि

QuoteImage

एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पूरे घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

QuoteImage

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में बर्थडे पर 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर 12वीं की पढ़ाई और JEE की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को उसका 17वां जन्मदिन था। सहेलियां केक लेकर बर्थडे मनाने पहुंचीं तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।पूरी खबर पढ़ें