
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ री-रिलीज
Spider-Man Brand New Day Re Release: डेस्टिन डैनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के मामले में ये पिक्चर तीसरे नंबर पर है. अब ऐसी खबर है कि मेकर्स इस फिल्म को री-रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. यानी दर्शक एक बार फिर से बड़े पर्दे पर इस फिल्म को एंजॉय कर पाएंगे. हालांकि, री-रिलीज वर्जन ओरिजिनल अलग है.
मेकर्स की तरफ से फिलहाल री-रिलीज का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन वैरायटी की रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को दोबारा से रिलीज कर करे हैं. ये भी कहा गया कि री-रिलीज वर्जन में कुछ अनसीन फुटेज भी दिखाए जाएंगे. यानी ऐसे सीन जो शुरुआती रिलीज में फिल्म में नहीं दिखाए गए थे. पर अब कुछ एक्स्ट्रा सीन को शामिल करके मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से लाने क फैसला किया है.
री-रिलीज डेट अनाउंसमेंट का इंतजार
‘स्पाइडर-मैन’ फ्रेंचाइजी का दुनियाभर में तगड़ा फैन बेस है. ऐसे में एक बार फिर से नए फुटेज के साथ ‘ब्रांड न्यू डे’ को पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं होगा. फिलहाल री-रिलीज की तारीख अनाउंस होना बाकी है. देखना होगा कि मेकर्स कब तक इस फिल्म को दोबारा से सिल्वर स्क्रीन पर लेकर आते हैं.
ओरिजिनल रिलीज और स्टारकास्ट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया, मार्क रफालो, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल जैसे सितारे दिखे हैं. 31 जुलाई 2026 को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, भारत में इसे एक दिन पहले 30 जुलाई को रिलीज किया गया था. यानी ओरिजिनल रिलीज के सिर्फ दो महीने में ही मेकर्स ने री-रिलीज का फैसला कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें-
कौन हैं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर, जो राजकुमार राव की प्रहार में बने अजमल कसाब, टीवी से OTT तक जलवा
इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी साउथ की ये फिल्में और सीरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘अवतार’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वर्ल्डवाइ़ड इस फिल्म ने 2.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जो कि भारतीय रुपये में लगभग 23 हजार 865 करोड़ होता है. री-रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में भी और भी बढ़ोतरी होगी.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More