पानीपत की नई SP मेधा भूषण ने संभाला कार्यभार: अपराधियों को दी चेतावनी, बोलीं- अपराध करना है तो पानीपत छोड़ दें - Panipat News
September 6, 2026
पानीपत6 घंटे पहले
कॉपी लिंक
बरसात के बीच पदभार ग्रहण करने पहुंची नवनियुक्त एसपी मेधा भूषण।
हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद साल 2019 बैच की IPS अधिकारी मेधा भूषण ने रविवार को पानीपत जिला की नई पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।
पदभार ग्रहण करते ही नवागत एसपी एक्शन मोड में नजर आईं और उन्होंने जिला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
अपराधियों को सख्त संदेश- अपराध करना है तो पानीपत छोड़ दें
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद एसपी मेधा भूषण ने जिले के अपराधियों और असामाजिक तत्वों को सीधे शब्दों में कड़ा संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि किसी को अपराध की राह चुननी है, तो वह पानीपत छोड़ दे।
पानीपत के निर्वतमान एसपी भूपेंद्र सिंह को विदाई देते सभी अधिकारी एवं नवनियुक्त एसपी मेधा भूषण।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। अपराधियों पर पूरी सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा और आम नागरिकों को भयमुक्त व सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता होगी।
यातायात व्यवस्था सुधारना और जनसुनवाई प्रमुख एजेंडे में शामिल
जिले की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए एसपी मेधा भूषण ने बताया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पानीपत शहर व जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुगम बनाना उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि थाने में आने वाली आम जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उन पर समयबद्ध कार्रवाई हो। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और मुस्तैदी के साथ फील्ड में तैनात रहें।
.
खबरें और भी हैं...
नहा रही छात्रा की किराएदार ने बनाई वीडियो: दिल्ली में करती पढ़ाई, पानीपत छुट्टी मनाने आई, रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में बंदरों के हमले में युवती का दांत टूटा,VIDEO: छत से सिर पर कूदा, कमरे तक पीछा किया; कमिश्नर बोले- पकड़कर छोड़ने की जगह नहीं
1:13
कॉपी लिंक
शेयर
कैथल में युवक के पेट में सुआ घोपा: दो गुटों में हो झगड़े में बीच-बचाव कराने पहुंचा, दोस्त के साथ मेला देखने गया था
कॉपी लिंक
शेयर
CM के कार्यक्रम में फिर नहीं आए राव इंद्रजीत: पोस्टरों पर नाम, नायब सैनी ने सवाल टाला; आरती बोल चुकीं-अन्याय के खिलाफ चुप रहना पाप