world-news

Sonu Nigam: पेपर लीक प्रोटेस्ट के चलते सिंगर सोनू निगम ने रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का ऐलान

July 24, 2026

Sonu Nigam: पेपर लीक प्रोटेस्ट के चलते सिंगर सोनू निगम ने रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का ऐलान

सोनू निगम ने पोस्टपोन किया शो

Sonu Nigam Reaction on Paper Leak Protest: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने नीट पेपर लीक मामले में अब बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में पनपे मौजूदा हालात के मद्देनजर अपना अपकमिंग शो पोस्टपोन कर दिया है. एक इवेंट के दौरान हाल ही में उनसे मौजूदा समय में चल रहे प्रोटेस्ट के बारे में पूछा गया था. एक्टर ने इस दौरान रिएक्ट करने से मना कर दिया था. लेकिन इसके बाद अब उन्होंने दिल्ली में ही होने वाले अपने कॉन्सर्ट को कैंसल कर दिया है और इसे छात्रों के सपोर्ट में उठाया गया उनका कदम माना जा रहा है.

सोनू निगम की बात करें तो वे 25 जुलाई 2026 को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में परफॉर्म करना चाहते थे. वे इस कॉन्सर्ट में दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी को ट्रिब्यूट देना चाहते थे. लेकिन एक्टर ने दिल्ली की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए इस कॉन्सर्ट को कैंसल करने का फैसला लिया है.

BREAKING : This is shameful 🚨

Journalist What will you say about students protest?

Sonu Nigam “I am not here to answer such questions” 🤢

Woman I have one question

Sonu Nigam “No more questions” 🤢

Propaganda : 100%, Courage : 00% pic.twitter.com/qiCB8L27QF

— Amock_ (@Amockx2022) July 23, 2026

अब कब होगा सोनू निगम का शो?

दरअसल सोनू निगम का शो ‘बॉसिटिविटी- सोनू निगम रिमेंबर्स रफी’ 25 जुलाई को होने वाला था. लेकिन बुक माई शो पर 25 जुलाई की तारीख का ऑप्शन ही नहीं था बल्कि ये ऑप्शन अब 15 अगस्त का दिखा रहा है. यानी की ये कॉन्सर्ट अब 15 अगस्त 2026 के लिए रि-शेड्यूल कर दिया गया है. दिल्ली में पेपर लीक प्रोटेस्ट का बड़ा असर देखने को मिली और काफी ज्यादा संख्या में छात्रों ने प्रोटेस्ट किया. सिर्फ सोनू निगम ही नहीं बल्कि स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने भी अपना शो कैंसल कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Suniel Shetty को किस बात का अफसोस? बोले- शाहरुख सही समय पर सही लोगों के साथ था

सोनू निगम ने क्या रिएक्ट किया था?

इसके पहले सोनू निगम से जंतर मंतर पर हो रहे सीजेपी प्रोटेस्ट के बारे में पूछा गया था. उन्होंने इस पर रिएक्ट करने से इनकार कर दिया था. सोनू निगम ने इस दौरान उल्टा सवाल पूछा था- मैं यहां किसलिए आया हूं? बस, बस, बस. इसके बाद कि और कुछ पूछा जाता सोनू निगम ने कहा- ‘अब हो गया बस.’ इसके बाद उन्होंने प्रोटेस्ट पर कोई भी सवाल नहीं लिए. इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना भी करना पड़ा था.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button