पठानकोट में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह लमीनी स्थित मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले सुबह तड़कसार हुई तेज बारिश के कारण स्टेड
.
मार्च पास्ट के लिए बनाया ट्रैक पानी से लबालब होने से मार्च पास्ट ग्राउंड के अंदरुणी हिस्से में करवानी पड़ी। भारी बारिश के बाद कीचड़ से पटे ग्राउंड में भी परफॉर्मेंस देने आए बच्चों का हौसला कम नहीं हुआ। कीचड़ में ही बच्चों ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। जिसकी तारीफ खुद कैबिनेट मंत्री ने भी की।
इस दौरान पुलिस और विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी शो भी प्रस्तुत किया। समारोह को लेकर पठानकोट पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। स्टेडियम में सुरक्षा के लिए 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
वहीं, समारोह स्थल और आसपास की सड़कों पर यातायात का दबाव रहने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट प्लान देखने की सलाह दी गई है।

मार्च पास्ट का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री।
पंजाबियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
कैबिनेट मंत्सरी लाल चंद ने समस्त देशवासियों और अपने पंजाबियों को आजादी की 80वीं वर्षगांठ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बैठे सभी भारतीयों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे संघर्ष और अनगिनत कुर्बानियों के बाद पंजाबियों और देशवासियों ने जो लंबा संघर्ष किया, उसी की बदौलत हम आजादी का आनंद ले रहे हैं और हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
अपनी जन्मभूमि पर तिरंगा फहराना गर्व की बात
आज पठानकोट में भी पूरे देश की तरह 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मुझे यहां ध्वजारोहण की रस्म अदा करने का अवसर मिला, जो मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मेरे लिए यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि पठानकोट मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र भोआ के लोगों का हमेशा ऋणी रहूंगा, जिन्होंने मुझे इतना बड़ा सम्मान और आशीर्वाद देकर आगे बढ़ाया।
लोकहित में विभिन्न योजनाएं शुरू की
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में लगातार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाबियों की आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति के लिए बड़े ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसले कर रही है। चाहे पंजाब के लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली का बड़ा लाभ हो, आम आदमी क्लीनिक हों, मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की गारंटी हो या मावां-धीयां योजना के तहत पंजाब की लाखों मातृशक्ति को लाभ देने का विषय हो, सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है।
पठानकोट में आएंगे बड़े प्रोजेक्टस
पठानकोट जिले की प्रगति के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। आने वाले दिनों में पठानकोट में कई बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं, जो जिले के लोगों के लिए विकास को नई गति देंगे और पठानकोट की तरक्की में मील का पत्थर साबित होंगे।
SOG, SSG कमांडो और एलएमजी से लैस QRT टीमें रहीं तैनात
- SOG, SSG कमांडो और एलएमजी से लैस QRT टीमें तैनात: एसएसपी दिलजिंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है।
- कमांडो और क्यूआरटी: समारोह स्थल पर एसओजी स्पैशन ऑपरेशन गार्ड (SOG), एसएसजी कमांडो समेत करीब 550 पुलिसकर्मियों की कड़ी नजरबंदी रहेगी। इसके अलावा लाइट मशीन गन से लैस क्विक रिएक्शन टीम भी आयोजन स्थल पर तैनात की गईं हैं।
- बम निरोधक व डॉग स्क्वायड चेकिंग: समारोह की पूर्व संध्या पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने पूरे स्टेडियम ग्राउंड तथा पास लगते स्कूल के एक-एक कमरे की बारीकी से चेकिंग की।
- इंटर-स्टेट व इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाकेबंदी: सरहदी जिला होने के कारण पठानकोट के सभी इंटर-स्टेट (हिमाचल व जम्मू-कश्मीर सीमा) और इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाकों पर कड़ी नाकेबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।