world-news

Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए| Navbharat Live

July 29, 2026

Updated On: Jul 29, 2026 | 10:17 AM IST

विज्ञापन

सार

Soft Roti: क्या आपकी रोटियां भी कुछ ही देर में सख्त हो जाती हैं? जानिए आटा गूंथने की 3 आसान ट्रिक्स, जो हर गृहिणी को जानना चाहिए। इनकी मदद से रोटियां घंटों तक नरम, मुलायम और ताजा बनी रहेंगी।

Soft roti tips hot water salt roti dough secrets

रोटी (फोटो.सोशल मीडिया)

विस्तार

Soft Roti Dough: भारतीय रसोई में रोटी रोजाना बनाई और खाई जाती है। रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। लेकिन कई बार जब रोटियां बनती हैं, तो वो सख्त हो जाती है या उसमें स्वाद नहीं आता है। ऐसे में पूरे खाने का मजा फीका पड़ जाता है।

आम तौर पर इसके लिए आटे की क्वालिटी और मिलावट को कसूरवार ठहराते हैं। जब कि इसकी असली वजह आटा गूंथने का तरीका भी हो सकता है। यदि आटा को नॉर्मल पानी की जगह गुनगुना पानी और चुटकी भर नमक डालकर गूंथा जाए, तो रोटियां देर तक नरम-मुलायम बनी रहेगी। क्या है आटा गूंथंने का सही तरीका?

गर्म पानी से आटा गूंथने पर क्या होता है?

अधिकतर लोग सामान्य पानी से आटा गूंथते हैं, लेकिन यदि गुनगुने या हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाए, तो आटा जल्दी और पर्याप्त मात्रा में पानी सोखता है। गेहूं के आटे को यदि गरम पानी से गूंथा जाए, तो इसमें मौजूद प्रोटीन गरम पानी के साथ मिलकर ग्लूटेन को अच्छी तरह डेवलप करते हैं, जिससे आटा अधिक मुलायम, चिकना और लचीला बनता है और जब ऐसे आटे से रोटी बनाई जाती है, तो आटा बेलते समय फटता नहीं है और रोटियां सॉफ्ट बनती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

क्या आटे में नमक मिलाना सही है?

जी हां, आटे में नमक मिलाने से न केवल रोटियों का स्वाद बढ़ता है बल्कि आटा अच्छी तरह बंधा रहता है, जिससे रोटियों को आसानी से व बराबर आकार में बेलना आसान हो जाता है। हालांकि नमक हमेशा कम मात्रा में ही डालें, क्योंकि अधिक नमक आटे को सख्त बना सकता है।

आटे को रेस्ट देना तरूरी

रोटियों को मुलायम बनाने के लिए आटे को बनाने से कम से कम आधे घंटे पहले गूंथकर रख लें। इस दौरान आटा अच्छी तरह से पानी सोख लेता है और ग्लूटेन डेवलप हो जाता है। ऐसे आटे से रोटी बनाने से रोटियां फूली-फूली और नरम बनती है।

सही मात्रा में पानी डालें

अगर आटा बहुत सख्त होगा तो रोटियां भी सख्त बनेंगी। आटा इतना मुलायम होना चाहिए कि वह हाथों से चिपके नहीं, लेकिन आसानी से दब जाए। चाहें तो आटा तैयार होने के बाद उसमें थोड़ा-सा घी या तेल भी लगा सकते हैं। मिला सकते हैं, इससे रोटियां और भी मुलायम बनती हैं।

रोटियों को सही तरीके से स्टोर करें

रोटी बनने के तुरंत बाद उसे इंसुलेटेड कैसरोल, रोटी बॉक्स या साफ सूती कपड़े से ढके बर्तन में रखें। कपड़ा अतिरिक्त भाप को सोख लेता है और रोटी को सूखने से बचाता है। यदि हर रोटी पर हल्का-सा घी लगा दिया जाए, तो उसकी नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान

ठंडी होने पर रोटियां सख्त क्यों हो जाती हैं?

फूड साइंस कहता है रोटी पकने के दौरान आटे में मौजूद स्टार्च पानी को सोखकर फूल जाता है, जिससे रोटी नरम बनती है। लेकिन जैसे-जैसे रोटी ठंडी होती है, स्टार्च के अणु दोबारा व्यवस्थित होने लगते हैं। इस प्रक्रिया को स्टार्च रेट्रोग्रेडेशन कहा जाता है। इस दौरान स्टार्च पानी छोड़ने लगता है, जिससे रोटी की नमी कम हो जाती है और वह सख्त व सूखी हो जाती है।

सख्त रोटी को दोबारा मुलायम करने का तरीका

अगर रोटियां सख्त हो गई हैं, तो उन्हें हल्के गीले पेपर टॉवल या साफ गीले कपड़े में लपेटकर करीब 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव किया जा सकता है। इससे रोटी पहले जैसी सॉफ्ट हो जाएगी।

Follow Navbharatlive whatsapp