स्मार्टफोन की दुनिया में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पहली बार Redmi Note 17 Pro Max को कंपनी 10,000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती है.
Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 28 Aug 2026 02:10 PM (IST)

(10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 17 Pro Max)
Source : X.com
स्मार्टफोन मार्केट में कई सारे प्रीमियम फीचर्स वाले डिवाइस मौजूद हैं. इसके अलावा बाजार में कई सारे स्मार्टफोन ब्रांड मौजूद हैं जिसमें रेडमी, सैमसंग, वीवो शामिल हैं. इसी कड़ी में बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Redmi Note 17 Pro Max 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. बता दें कि इस फोन में कंपनी ने पहली बार 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी उपलब्ध कराई है. हालांकि, अभी भारत में ये फोन लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है.
कैमरा सेटअप
इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. इसकेअलावा इसमें एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद रहेगा.
इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. ग्लोबल बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G में कंपनी ने 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी उपलब्ध कराई है. ऐसे में माना जा रहा है भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में भी इतनी बड़ी बैटरी मिल सकती है जो यूजर्स को बहुत लंबा बैकअप देने में सक्षम होगी.
यह भी पढ़ें: 4900mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत
कैसे होंगे फीचर्स
जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जाएगा.
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Redmi Note 17 Pro Max 5G में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिलेगा क्योंकि ग्लोबल मार्केट में जो डिवाइस लॉन्च हुआ है उसमें भी यही प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा माना जा रहा है कि भारत में जो मॉडल लॉन्च होगा उसमें 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज भी देखने को मिल सकता है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलेगा.
कितनी होगी कीमत
आपको बता दें कि जापान में जो मॉडल कंपनी ने लॉन्च किया है उसके 8+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत JPY 79,980 यानी करीब 47,900 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 8+512GB मॉडल की कीमत JPY 99,980 है. ऐसे में भारत में भी ये फोन इसी रेंज में दस्तक दे सकता है.
Samsung Galaxy S26 से होगी टक्कर
बता दें कि भारत में Xiaomi के इस स्मार्टफोन की टक्कर Samsung Galaxy S26 से हो सकती है. बता दें कि सैमसंग के इस फोन में 4300mAh की बैटरी के साथ एक डॉयनामिक एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल जाता है. इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 12 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. ये फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फिलहाल ये फोन ऑनलाइन अभी 87,749 रुपये में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें:
ChatGPT में अब दिखेंगे Ads! जानें भारत में यूजर्स के लिए क्या बदल जाएगा

About the author हिमांशु तिवारी
स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.
इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.
Read More
Published at : 28 Aug 2026 02:10 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola