technology

घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर

July 17, 2026

Amazon Eco Dot Vs Google Nest: अब अगर आप Gmail, Google Calendar, Google Maps और YouTube Music जैसी सर्विसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको Google Nest पर विचार करना चाहिए.

Written By : हिमांशु तिवारी |  Updated at : 17 Jul 2026 05:04 PM (IST)

Preferred Sources

Which Smart Speaker Should You Buy for Your Home Here's the Difference Between the Echo Dot and Google Nest घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर

(Amazon Eco Dot Vs Google Nest)

Source : abplive

Amazon Eco Dot Vs Google Nest: आज के समय में स्मार्ट डिवाइसेज काफी तेजी से मार्केट में ट्रेंडिंग में चल रहे हैं. लोग अब स्मार्ट डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में अब ज्यादातर घरों में स्मार्ट फ्रिज से लेकर स्मार्ट स्पीकर तक देखने को मिल जाता है. बता दें कि बाजार में अब स्मार्ट स्पीकर में भी ऑप्शन आ गए हैं. फिलहाल मार्केट में अमेजन इको डॉट और गूगल नेस्ट काफी ट्रेडिंग में है. आइए जानते हैं कि दोनों में क्या है अंतर और आपको कौन सा खरीदना चाहिए.

मिलेगा बेहतरीन Voice Assistant 

जानकारी के अनुसार, Echo Dot में Amazon का Alexa Voice Assistant देखने को मिल जाता है. वहीं, Google Nest में Google Assistant का सपोर्ट होता है. अगर आप इंटरनेट पर सर्च करने से लेकर रास्ता पूछने या Google की सर्विसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो Google Assistant ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, Alexa रोजमर्रा के काम जैसे Smart Home कंट्रोल, रूटीन सेट करने और थर्ड-पार्टी डिवाइस सपोर्ट के मामले में काफी फेमश है.

Google Services या Amazon Services

अब अगर आप Gmail, Google Calendar, Google Maps और YouTube Music जैसी सर्विसेज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको Google Nest पर विचार करना चाहिए. वहीं अगर आपके पास Amazon Prime Membership है और आप Amazon Music, Audible या Alexa Skills का इस्तेमाल करते हैं तो Echo Dot आपके अनुभव को बेहतर बना सकता है.

किसकी साउंड क्वालिटी बेहतर

इसके अलावा अगर बात ऑडियो क्वालिटी की करें तो दोनों ही डिवाइस नॉर्मल कमरे के लिए अच्छी साउंड देते हैं. Echo Dot का ऑडियो पहले के मुकाबले में काफी बेहतर हुआ है और इसमें दमदार बेस मिलता है.

वहीं, दूसरी ओर, Google Nest की आवाज साफ और बैलेंस्ड होती है जिससे पॉडकास्ट, न्यूज और वोकल म्यूजिक सुनने का बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिलता है. 

Smart Home कंट्रोल में किसमें ज्यादा दम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके घर में Smart Bulb, Smart Plug, Smart Camera या दूसरे IoT डिवाइस हैं तो Echo Dot आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. Alexa हजारों स्मार्ट डिवाइस और ब्रांड्स के साथ आसानी से काम करता है. Google Nest भी स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करता है लेकिन कई मामलों में Alexa का इकोसिस्टम थोड़ा बड़ा माना जाता है.

किसे खरीदने में है फायदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको बेहतर Smart Home कंट्रोल, Alexa Skills और Amazon Services चाहिए हैं तो Echo Dot आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आप Google Search, Gmail, Calendar और Google Ecosystem का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और ज्यादा नैचुरल Voice Responses चाहते हैं तो Google Nest पर आपको विचार करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें:

आपके घर में मौजूद ये 5 गैजेट्स कर रहे आपकी जासूसी? तुरंत करें इंटरनेट से ब्लॉक

About the author हिमांशु तिवारी

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More

Published at : 17 Jul 2026 05:03 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola