world-news

SIR के खिलाफ मोगा में 8 अक्टूबर को रोष मार्च

October 5, 2026

October 5, 2026

SIR के खिलाफ मोगा में 8 अक्टूबर को रोष मार्च

Moga INDIA Bloc to Hold Anti-SIR March : मोगा। INDIA गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।

कांग्रेस, CPI और CPI(M) समेत विभिन्न संगठनों ने 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नेहरू पार्क से रोष मार्च निकालने की घोषणा की है। नेताओं ने इसे मतदाताओं के अधिकारों और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता अभियान बताया। देशभर में INDIA गठबंधन की ओर से SIR को लेकर विरोध कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह खाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड कुलदीप सिंह भोला सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने मतदाता सूचियों और वोट के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह खाई ने बताया कि एसआईआर के विरोध में 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नेहरू पार्क से रोष मार्च निकाला जाएगा। मार्च में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम तथा सिविल सोसायटी के सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मतदान अधिकार तथा मतदाता सूचियों से जुड़े मामलों के प्रति जागरूक करना है। हरि सिंह खाई ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से भी विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों और एसआईआर से संबंधित मुद्दे उठाए जाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने और उन्हें पेश आ रही परेशानियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार से जुड़ा विषय है। इस मौके पर कामरेड कुलदीप सिंह भोला ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के चलते बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाने की आशंका है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से देशभर में इस मुद्दे को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मोगा में 8 अक्टूबर को निकाला जाने वाला मार्च भी इसी अभियान का हिस्सा है। नेताओं ने जिले के मतदाताओं और जागरूक नागरिकों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की। नेताओं ने कहा कि योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी संयुक्त रूप से इस मुद्दे को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।