जेसन संजय की अपकमिंग फिल्म 'सिग्मा' (Sigma) है जिससे वे डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। यह मूवी 2 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी।

सूरी ने की जेसन संजय की तारीफ
HighLights
सूरी ने की जेसन संजय की तारीफ
पिता विजय से की संजय की तुलना
जेसन ने किया पिता विजय का शुक्रिया अदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और सीएम विजय के बेटे जेसन संजय 'सिग्मा' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। इस बीच वे हाल ही में फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। जहां मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सूरी ने उनकी तारीफ की।
सूरी ने की जेसन की तारीफ
सूरी ने 'सिग्मा' (Sigme) के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च इवेंट में जेसन संजय (Jason Sanjay) की तारीफ की। एक्टर ने नए डायरेक्टर की सराहना की और याद किया कि कैसे उन्होंने लगभग ढाई घंटे तक फिल्म की कहानी सुनाई थी। उन्होंने जेसन के विनम्र स्वभाव को उनकी सबसे खास खूबियों में से एक बताया।
यह भी पढ़ें- Vijay के बेटे जेसन संजय की फिल्म Sigma की नई रिलीज डेट का एलान, 'जन नायकन' की वजह से टालनी पड़ी थी फिल्म!
सूरी (Soori) ने उस दिन को याद किया जब वे लगभग डेढ़ साल पहले लाइका प्रोडक्शंस के तमिल कुमारन के ऑफिस में जेसन संजय से मिले थे। सूरी ने बताया, 'जब मैं तमिल कुमारन सर के ऑफिस आया, तो आपने लगातार ढाई घंटे तक 'सिग्मा' की स्क्रिप्ट सुनाई। उन ढाई घंटों में सचमुच ऐसा लगा जैसे मैं विजय अन्ना (Vijay) से बात कर रहा हूं। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने पापा के साथ हूं'।
जेसन से की हीरो बनने की गुजारिश
जेसन की तुलना विजय से करना शाम के यादगार पलों में से एक रहा, क्योंकि सूरी ने पहली मुलाकात में जेसन से पड़े प्रभाव के बारे में बात की। जेसन के विनम्र स्वभाव के बारे में बात करते हुए सूरी ने कहा, 'आपका विनम्र होना बहुत बड़ी बात है। आपको एक डायरेक्टर के तौर पर जरूर सफल होना चाहिए। लेकिन कभी-कभी, आपको हीरो के तौर पर भी काम करना चाहिए'।
जेसन ने माता-पिता का शुक्रिया अदा किया
इस इवेंट में स्टेज में जेसन ने अपने माता-पिता का दिल का शुक्रिया किया। जेसन ने अपने सपोर्ट सिस्टम का जिक्र करते हुए अपनी मां संगीता, पिता विजय और बहन दिव्या साशा का धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा, 'मैं अपनी मां का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं अपने पिता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो आज मुख्यमंत्री हैं और मैं अपनी प्यारी बहन दिव्या का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं'।
जेसन ने तारीफ के लिए सूरी का शुक्रिया अदा किया और भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में साथ मिलकर काम करेंगे।
जेसन किस पर करते हैं सबसे ज्यादा भरोसा
उन्होंने खास तौर पर अपने अंकल संजीव का जिक्र किया और बताया कि कॉलेज के बाद जब वे डायरेक्टर बनने का आइडिया लेकर उनके पास गए, तो संजीव ने तुरंत उनके फैसले का समर्थन किया। जेसन ने कहा कि संजीव ऐसे व्यक्ति हैं जिन पर वे दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा कर सकते हैं।
सिग्मा से कर रहे डायरेक्टोरियल डेब्यू
जेसन संजय आने वाली तमिल-तेलुगु एक्शन-एडवेंचर हीस्ट 'सिग्मा' फिल्म से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करेंगे। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में संदीप किशन और फरिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही संपत राज, राजू सुंदरम, शिव पंडित, शीला राजकुमार और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।