world-news

Siddhanth Kapoor को 2022 के ड्रग्स केस में मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

July 18, 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2026, 08:43 AM IST

Siddhanth Kapoor Drugs Case Update: एक्टर सिद्धांत कपूर से जुड़े रेव पार्टी ड्रग्स केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में सिद्धांत कपूर को चार साल बाद राहत मिली है।

Image

सिद्धांत कपूर के पुराने केस में आया अपडेट (Image Source: Chat GPT)

Siddhanth Kapoor Drugs Case Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई और एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धांत कपूर का नाम काफी विवादों में रहा है। इसी बीच सिद्धांत कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसे जानने के बाद सिद्धांत कपूर के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। सिद्धांत कपूर को 2022 के चर्चित बेंगलुरु रेव पार्टी ड्रग्स केस में बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से सिद्धांत कपूर के फैंस काफी खुश नजर आए। तो चलिए जानते हैं सिद्धांत कपूर के पुराने मामले में क्या अपडेट आया है।

रद्द हुई FIR

एक्टर सिद्धांत कपूर एक बार फिर से रेव पार्टी ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। Bar and Bench की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेव पार्टी ड्रग्स केस में सिद्धांत कपूर खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। इस फैसले के साथ करीब चार साल से चल रहा ये मामला सिद्धांत कपूर के लिए खत्म हो गया है। जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने 9 जुलाई को दिए अपने फैसले में कहा कि पूरा मुकदमा सिर्फ एक प्राइवेट लैबोरेटरी के अनरिलायबल यूरिन टेस्ट पर आधारित था। कोर्ट ने इन टेस्ट रिपोर्ट्स को काफी कमजोर और अविश्वसनीय माना। आपको बता दें कि ये मामला जून 2022 का है, जब बेंगलुरु पुलिस ने एक होटल में चल रही पार्टी पर छापा मारा था। पुलिस ने सिद्धांत कपूर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था।

एक्टर ने शुरुआत में कही थी ये बात

शुरुआत से ही सिद्धांत कपूर ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर कभी ड्रग्स नहीं लिए। 2022 में जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी, तब भी उनके पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुए थे। इसके बाद उन्हें जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। फिर भी ये मामला काफी लंबे समय तक उनके पीछे लगा रहा, जिसकी वजह से श्रद्धा कपूर के भाई को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article