world-news

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से शनि चलेंगे वक्री चाल, पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, बढ़ेगी मुश्किल या मिलेगी राहत?

July 20, 2026

Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता कहते हैं. इनकी छाया जातक को सफल भी बना सकती है और कंगाल भी कर सकती है. 27 जुलाई को शनि वक्री चाल चलेंगे. इससे कुछ राशियों को लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Published byNamrata Mohanty

Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता कहते हैं. इनकी छाया जातक को सफल भी बना सकती है और कंगाल भी कर सकती है. 27 जुलाई को शनि वक्री चाल चलेंगे. इससे कुछ राशियों को लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

author-image

New Update

Shani Vakri 27 July 2026

Shani Vakri 27 July 2026 Photograph: (ai-generated)

Shani Vakri 2026: ज्योतिष में शनि के गोचर को जितना महत्वपूर्ण माना जाता है, उतना ही उनकी वक्री चाल को भी माना जाता है. शनि देव मनुष्य को कर्मों के अनुसार फल देने वाले ग्रह हैं. शनिदेव सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. इस ग्रह के प्रभाव से जातक का जीवन सफल हो सकता है, वहीं जब शनि ग्रह किसी के उनके कर्मों की सजा देते हैं तो बना-बनाया राजपाट भी समाप्त हो जाता है. कहा जाता है कि शनि देव की चाल बदलने से सिर्फ मनुष्य नहीं बल्कि देश और दुनिया में भी उथल-पुथल हो जाती है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के मुताबिक, इस वक्त शनि देव मीन राशि में सीधी चाल चल रहे हैं और जल्द ही वे इस राशि में उल्टी चाल चलेंगे.

कब होंगे शनि वक्री?

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 27 जुलाई 2026 को शनि देव राशिचक्र की बारहवीं राशि मीन में वक्री यानी उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे. शनि इस अवस्था में ही अगले कुछ महीनों तक रहने वाले हैं. 11 दिसंबर 2026 को वह इस स्थिति से बाहर आएंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, शनि की उल्टी चाल सभी राशियों के लिए चुनौतिपूर्ण नहीं होगी. इससे कुछ विशेष राशियों का भाग्य बदलने वाला है और लाभ भी देने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

ये भी पढ़ें- Explainer: कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानें पहली कांवड़ किसने उठाई थी, पढ़ें पौराणिक कहानी

इन 4 राशियों को मिलेगा शनि वक्री से लाभ

1.मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को शनि की वक्री चाल से फायदेमंद समय शुरू होने वाला है. इन लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों में राहत मिलेगी और कामकाज की स्थिति में बड़ा सुधार होगा. इन लोगों के लिए सबसे खास बात यह रहेगी कि इन्हें इस अवधि में पुराना अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है. इस समय आपको गुप्त धन भी प्राप्त हो सकता है. करियर को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.

2.सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के जीवन में यह भौतिक सुख-सुविधाओं के विस्तार का समय रहने वाला है. अगर आप लंबे समय से अपने लिए नया घर, प्रॉपर्टी, कोई कीमती सामान या फिर नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो शनि देव की कृपा से आपकी यह इच्छा अब पूरी होने वाली है. आपको किसी पुरानी बीमारी से भी राहत मिलने वाली है. सेहत में जबरदस्त सुधार होता दिखेगा. शनिदेव आपकी इच्छाएं पूर्ण करेंगे.

3.वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए वरदान का समय है. आपको धन लाभ के कई बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. नई नौकरी के अवसर मिलेंगे. व्यापारी और बिजनेस से जुड़े लोगों को नए सौदे मिलेंगे. ये बड़ी डील्स उन्हें इन-फ्यूचर बहुत ज्यादा लाभ कमाकर देंगी. आप लोगों के पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी. समाज में आपका नाम बढ़ेगा और आत्मविश्वास गजब का होगा.

4.धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि के लोगों को पिछले समय से चल रहे मानसिक तनाव से और उलझनों से राहत मिलने वाली है. धनु राशि के लोगों का मन प्रसन्न रहने वाला है. कार्यस्थल पर चीजें इनके पक्ष में नजर आएंगी. परिवार के सदस्यों का हर मोड़ पर इन लोगों को साथ मिलने वाला है. इससे घर का माहौल सकारात्मक और शांतिपूर्ण बना रहेगा. कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है.

वक्री शनि काल में जरूर करें ये खास उपाय

दीप दान- प्रत्येक शनिवार को पीपल के वृक्ष पर जड़ों के पास सरसों के तेल का दीया जलाएं. दीपक में काले तिल जरूर डालें.

हनुमान चालीसा का पाठ- शनि देव हनुमान जी के प्रिय भक्त है. इसलिए, शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. साथ ही बजरंग बाण का पाठ करें.

जरूरतमंदों को दान दें- शनिवार के दिन गरीब, असहाय, मजदूर वर्गों और जरूरतमंदो को अन्न, जल और काले वस्त्रों का दान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 20 July 2026: आज सोमवार को सप्तमी तिथि है, हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त