world-news

'जिस दिन मैं...' Shah Rukh Khan को लेकर Yash ने कह दी बड़ी बात

August 14, 2026

साउथ मूवीज

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Aug 14, 2026, 09:58 AM IST

Yash on Shah Rukh Khan: यश ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं यश ने क्या...

Image

शाहरुख खान के फैन हैं यश (pic credit-instagram)

शाहरुख खान के फैन हैं यश

यश ने आप की अदालत में बताया कि उन्होंने जानबूझकर शाहरुख खान की फिल्म जीरो से मुकाबला करने के लिए केजीएफ रिलीज नहीं की थी। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और एक बार उनसे मिलना भी चाहते थे। यश ने बताया कि दोनों फिल्मों का स्तर और बजट काफी अलग था। उनके मुताबिक केजीएफ एक छोटी फिल्म थी, जबकि शाहरुख खान की जीरो बहुत बड़ी फिल्म थी। इसलिए दोनों फिल्मों को एक ही दिन रिलीज किया गया। यश ने शाहरुख खान को सुपरस्टार बताते हुए कहा कि जिस दिन उन्हें लगेगा कि वह अपने सीनियर्स से बड़े हो गए हैं, उस दिन उनका काम खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने सीनियर्स की हमेशा इज्जत करते हैं।

केजीएफ ने कमाए थे इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो केजीएफ चैप्टर 1 ने दुनियाभर में करीब 238 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। भारत में फिल्म की कमाई करीब 185.24 करोड़ रुपये रही। वहीं, शाहरुख खान की जीरो ने भारत में करीब 96.61 करोड़ रुपये कमाए और दुनियाभर में लगभग 178 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ का प्रदर्शन जीरो से बेहतर रहा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो यश अब अपनी मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी नजर आएंगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म यश और वेंकट नारायण ने मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • South-Movies

End of Article