entertainment

Shah Rukh Khan Vidoe: अंबानी की गणपति पूजा में शाहरुख खान ने की आरती, वीडियो वायरल

September 17, 2026

Shah Rukh Khan Vidoe: अंबानी परिवार के एंटीलिया में हुए गणेश चतुर्थी समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान और गौरी खान जैसे सितारों ने कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पैपराजी के सामने पोज दिए. हालांकि, शाहरुख खान बाहर नजर नहीं आए. अब समारोह के अंदर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनसे पता चला कि शाहरुख भी इस जश्न का हिस्सा थे.

सामने आए एक वीडियो में शाहरुख खान नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, रणवीर सिंह और अन्य लोगों के साथ गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान शाहरुख ने सफेद सिल्क का कुर्ता और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी. वह कैमरों से दूर रहकर पूरे परिवार के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: Mandakini Throwback: 16-17 फिल्मों के लिए नहीं मिले पैसे, राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी ने याद किए स्ट्रगल डेज

शाहरुख ने की आरती

शाहरुख के एक फैन क्लब ने इस समारोह के कई इनसाइड वीडियो शेयर किए हैं. एक फ्रेम में शाहरुख अंबानी परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह आरती करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में शाहरुख खुद आरती करते नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में एक्टर लोगों से बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए.

pic.twitter.com/TWTn9jg0CW

— Bangalore Family (@SRK_Bangalore1) September 16, 2026

फैन ने पूछा किंग खान से ये सवाल

भले ही गणपति उत्सव के दौरान शाहरुख खान ने पैपराजी से दूरी बनाई थी. लेकिन उन्होंने अपने AskSRK सेशन में अंबानी के गणेश उत्सव के बारे में बताया था. दरअसल, एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि मन्नत में गणेश चतुर्थी का जश्न कैसा होता है. इस पर एक्टर ने बताया, पत्नी आरती करती हैं और फिर पूजा होती है और आज रात विसर्जन करेंगे. बच्चे और दोस्त इकट्ठा होते हैं, साथ में समय बिताते हैं और खूब हंसते हैं. बहुत ही सिंपल और परिवार के साथ बिताया हुआ समय होता है.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म किंग की तैयारी में जुटे हैं. डंकी के बाद यह उनकी अगली थिएट्रिकल रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button